लाइव न्यूज़ :

Terror Attack: जम्मू-कश्मीर को फिर अशांत करने में लगा पाकिस्तान, कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

By गुणातीत ओझा | Updated: April 11, 2020 08:44 IST

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियो की गतिविधि इन बढ़ गई है। शनिवार को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई। इसस पहले शुक्रवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे तहत-नहस कर दिया है। इस दौरान सेना के जवानों ने आतंकवादी लॉन्च पैड को निशाना बनाया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सीमा में स्थित दुश्मनों को भारी नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने फिर किया हमला, कश्मीर के कुलगाम में पाक समर्थित आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़शुक्रवार को सेना के जवानों ने आतंकवादी लॉन्च पैड को निशाना बनाया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सीमा में स्थित दुश्मनों को भारी नुकसान हुआ है।

जम्मू। पूरी दुनिया जहां कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है, वहीं पाकिस्तान इस संकट की घड़ी में भी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में लगा है। बीते कुछ दिनों जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमलों के कई मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को भी कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की हलचल देखने को मिली। रोकने के प्रयास पर आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सेना ने भी आतंकियों पर फायरिंग। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी थी।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को सिखाया सबक

इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिसातानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया। भारतीय सेना ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थित दो क्षेत्रों में शत्रु की ओर से बिना उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में पाकिस्तानी सेना की तोपों और आतंकवादियों के ठिकानों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है जिससे शत्रु को भारी नुकसान हुआ है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने शुक्रवार दोपहर केरन सेक्टर और कुपवाड़ा जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में प्रभावी और कड़ी कार्रवाई की है जिसमें सटीकता से नियंत्रण रेखा के पार स्थित दुश्मन की तोपों, आतंकवादियों और गोलाबारूद के ठिकानों को निशाना बनाया गया।प्रवक्ता ने कहा, “शत्रु के क्षेत्र में भारी नुकसान की खबर मिली है।” पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से बारामुला जिले के उरी क्षेत्र में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है और नियंत्रण रेखा के पास हल्के हथियारों और मोर्टार से हमला किया जा रहा है। गत सप्ताह इस गोलाबारी में सुंदरबनी-नौशेरा सेक्टर में छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।"

भारतीय सेना ने तबाह किए पाकिस्तान में आतंकी लॉन्चिंग पैड, देखें VIDEO

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीर मुठभेड़आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील