लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में टारगेटेड किलिंग: अमित शाह और एलजी मनोज सिन्हा के बीच हो सकती है बैठक आज

By रुस्तम राणा | Updated: October 9, 2021 11:31 IST

इस बैठक में कश्मीर में आतंकवादी हमलों की रोकथाम के लिए विस्तृत चर्चा हो सकती है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय, खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर प्रशासन के आला अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में बढ़ रही हैं टारगेटेड किलिंग की घटनाएंबीते पांच दिनों में 7 नागरिकों की आतंकवादियों ने की हत्या

कश्मीर में टारगेटेड किलिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बीच बैठक हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कश्मीर में आतंकवादी हमलों की रोकथाम के लिए विस्तृत चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय, खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर प्रशासन के आला अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। 

इसी सप्ताह की शुरूआत में अमित शाह दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं के संबंध में उच्च स्तरीय मीटिंग की थी। केन्द्र ने आईबी के उच्च अधिकारी को  श्रीनगर भेजा था जिससे वे वहां आतंकवादियों के खिलाफ होने वाले ऑपरेशन्स में अपनी भूमिका निभा सकें।

बता दें कि पिछले दिनों में कश्मीर में आतंकियों के द्वारा टारगेटेड किलिंग की जा रही हैं। बीते पांच दिनों में यहां 7 नागरिकों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है। गुरुवार को ही श्रीनगर के सनगाम ईदगाह के पास स्थित एक विद्यालय में प्रिंसीपल सुपिन्दर कौर और टीचर दीपक चंद की आतंकवादियों ने हत्या कर दी।

इस घटना के बाद उपराज्य ने अपने ट्वीटर पर हमले की निंदा करते हुए लिखा, "मैं परिवार के सभी सदस्यों को भरोसा देता हूँ, आपके एक-एक आंसुओं का हिसाब लिया जाएगा। 130 करोड़ देशवासी सभी परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। हमने सुरक्षा एजेंसियों को पूरी स्वतंत्रता दी हैं और मानवता के दुश्मन इन आतंकवादियों को जल्द ही इसकी कीमत चुकानी होगी।"

वहीं शुक्रवार को भी श्रीनगर में छुपे आतंकवादियों के एक ग्रुप ने पुलिस टीम को निशाना बनाया। आतंकवादियों ने पुलिस वालों पर अंधाधुंध  फायरिंग की, इसके बाद जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग में एक आतंकी को मार गिराया जबकि दूसरा आतंकी मौके से फरार हो गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir Policeअमित शाहमनोज सिन्हाइंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए