लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: सुरक्षाबलों ने अवंतिपोरा में तीन और बिजबिहाड़ा में एक आतंकी को किया ढेर, तीन गिरफ्त में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 1, 2022 22:13 IST

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अवंतिपोरा में तीन और अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में एक आतंकी को मार गिराया। आतंकियों को मारने के साथ-साथ सुरक्षाबलों ने तीन हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार भी किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने पुलवामा के अवंतिपोरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ किया, जिसमें तीन आतंकी मारे गयेवहीं अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है इसके अलावा तीन हाइब्रिड आतंकी भी गिरफ्त में आये हैं, जिनके पास से गोला-बारूद बरामद हुआ है

जम्मू: कश्मीर के पुलवामा स्थित अवंतिपोरा में सुरक्षाबलों ने देर शाम तक 12 घंटों चली लगातार मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में भी मार गिराया। सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच समथन गांव में लंबी मुठभेड़ चली।

जानकारी के मुताबिक दोनों जगहों आतंकियों के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन अब भी जारी है। इस दौरान सुरक्षाबलों को आतंकियों को मारने के साथ-साथ तीन हाइब्रिड आतंकियों को भी गिरफ्त में ले लिया। पकड़े गये आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा मिला और साथ में 10 किलो की आईईडी भी बरामद की गई।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में मंगलवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों की गोली से तीन आतंकी मारे गए। कश्मीर पुलिस मारे गये आतंकियों के शिनाख्त की कोशिश कर रही है। इस संबंध में सेना ने भी जानकारी साझा की है।

एडीजीपी कश्मीर ने मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मारे गये आतंकियों में से एक विदेशी है, जबकि दूसरा लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय आतंकी है। उसका नाम मुख्तियार भट्ट है। वह सीआरपीएफ के एएसआई और दो आरपीएफ कर्मियों की हत्या समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। सुरक्षाबलों का अभियान अब भी जारी है।

इस मुठभेड़ के बारे में सुरक्षाबलों के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना के आधार पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने फौरन मौके पर जाकर आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया था। इसके बाद उन्हें समर्पण के लिए कहा गया लेकिन छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें तीन आतंकी मारे गए। अभी सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

इस बीच कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को तीन हाईब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान तीनों के पास से पुलिस ने 10 किलो बकेट आईईडी और 2 हथगोले बरामद किए हैं। आईईडी को बम निरोधक दस्ते द्वारा रंगरेथ क्षेत्र में सीटू में नष्ट कर रहा है। तीनों आतंकवादियों के खिलाफ यूएपीए, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटरबम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए