लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पुलिस ने सीआरपीएफ जवान के हत्यारे आतंकी को पकड़े का दावा किया, हथियार भी बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 13, 2022 16:53 IST

कश्मीर में सीआरपीएफ जवान की हत्या के आरोप में पकड़े गए आतंकी ने अपराध को कबूलते हुए बताया है कि उसने इस वारदात को लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आबिद रमजान शेख के दिशा-निर्देश पर अंजाम दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ जवान को मारने वाले आतंकी को पकड़ लिया हैपुलिस ने आतंकी के पास से हत्या में प्रयोग की गई पिस्तौल भी जब्त की हैआतंकी ने कबूला है कि लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आबिद रमजान शेख के कहने पर उसने हत्या की

जम्मू: आतंकियों की गोली के शिकार हुए सीआरपीएफ जवान की हत्या के मामले में कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि जवान को मारने वाले आतंकी को एक ओवरग्राउंड वर्कर सहित पकड़ लिया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में बीते एक सप्ताह में बढ़ी आतंकी हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए सूबे के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर में दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं।

सीआरपीएफ जवान की हत्या के मामले में कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने जवान को मारने वाले आतंकी को पकड़ लिया है।

हत्या की घटना में प्रयोग की गई पिस्तौल भी अरपाधियों के पास से जब्त कर ली गई है। वहीं इसके साथ ही जवान को मारने के दौरान आतंकी हमले में शामिल एक ओवरग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आतंकी ने अपराध को कबूलते हुए बताया है कि उसने वारदात को लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आबिद रमजान शेख के दिशा निर्देश पर अंजाम दिया था। 

इस बीच कश्मीर के सुरक्षा अधिकारियों ने इस बात का दावा किया है कि आतंकी एक बार फिर अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर के माहौल को बिगाड़ने की साजिश में जुट गए हैं।

यही कारण है कि कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं। आतंकियों के निशाने पर पंचायत प्रतिनिधि, पुलिस और सेना के जवान हैं। 

खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आईएसआई की ओर से घाटी में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकियों को अमरनाथ यात्रा और गर्मी के मौसम में शुरू होने वाले पर्यटन सीजन से पहले अधिक से अधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए आदेश दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार आतंक के मोर्चे पर अपना गेम प्लान फेल होता देख पाकिस्तान अब नए सिरे से कश्मीर में हिंसा फैलाने की साजिशों में जुट गया है। इसी के तहत पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस और सेना के निर्दोष जवानों की टारगेट किलिंग फिर से बढ़ाने की हिदायत दी गई है। मार्च के महीने में टारगेट किलिंग की घटनाओं में इसी वजह से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

खुफिया सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में ये घटनाएं और बढ़ सकती हैं। इसके लिए हाइब्रिड आतंकियों और ओवर ग्राउंड वर्करों को टास्क सौंपा गया है। आईजी विजय कुमार बताते हैं कि भारतीय सुरक्षा बल किसी भी हमले के निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। 

उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क हर वक्त कश्मीर का माहौल बिगाड़ने में जुटा रहता है, लेकिन सुरक्षाबलों द्वारा उसे नाकाम बनाया जा रहा है और वह अपने नापाक मकसद में कभी कामयाब नहीं हो पाएगा।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरKashmir Policeसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप