लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पूर्व निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद की एनआईए हिरासत 21 अगस्त तक

By भाषा | Updated: August 14, 2019 19:51 IST

राशिद इंजीनियर के नाम से मशहूर पूर्व विधायक को घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उत्तरी कश्मीर में लांगेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके राशिद मुख्यधारा के पहले नेता हैं जिन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले में गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने कहा कि राशिद के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और पूर्व विधायक से और पूछताछ करने की जरूरत है।एनआईए के अनुरोध पर विशेष न्यायाधीश ने राशिद की हिरासत अवधि बढ़ा दी।

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद की एनआईए हिरासत अवधि 21 अगस्त तक बढ़ा दी।

राशिद इंजीनियर के नाम से मशहूर पूर्व विधायक को घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उत्तरी कश्मीर में लांगेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके राशिद मुख्यधारा के पहले नेता हैं जिन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले में गिरफ्तार किया है।

एनआईए ने कहा कि राशिद के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और पूर्व विधायक से और पूछताछ करने की जरूरत है। एनआईए के अनुरोध पर विशेष न्यायाधीश ने राशिद की हिरासत अवधि बढ़ा दी। एनआईए ने राशिद की हिरासत अवधि दस दिन बढ़ाने का अनुरोध करते हुए अदालत से कहा कि राशिद को पाकिस्तान स्थित जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद से पैसे मिले थे और राशिद ने आतंकी वित्तपोषण में हुर्रियत नेताओं की भी मदद की थी।

राशिद की ओर से पेश वकील अंकित सरना ने एनआईए की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वह पहले से ही जांच में सहयोग कर रहे हैं और उनसे आगे हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है। एनआईए ने कहा कि राशिद को नौ अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और वह सवालों का ठोस जवाब नहीं दे रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहाफिज सईदसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील