लाइव न्यूज़ :

लड़की ने कहा 'फेसबुक फ्रेंड' हैं मेजर गोगोई, मुस्लिम नाम वाली एफबी आईडी से हुई दोस्ती, बाद में पता चला सच

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 26, 2018 13:53 IST

लड़की के आधार कार्ड पर उसका जन्मवर्ष 1999 लिखा है। जब मामला सामने आया था तो कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लड़की नाबालिग है। लड़की 10वीं तक पढ़ी है और एक एनजीओ में काम करती है।

Open in App

श्रीनगर, 26 मई:  भारतीय सेना के मेजर नितिन लीतुल गोगोई के एक लड़की के संग होटल में प्रवेश को लेकर कहासुनी मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की ने अदालत से कहा है कि वो मेजर गोगोई की "फेसबुक फ्रेंड" है और वो "अपनी मर्जी से उनके साथ गयी थी।" लड़की ने न्यायिक मजिस्ट्रेट से कहा कि उसकी माँ को मेजर गोगोई से उसका मिलना-जुलना नहीं पसंद। मीडिया में पहले रिपोर्ट आयी कि मेजर गोगोई जिस लड़की के साथ होटल में गये थे वो नाबालिग थी। हालाँकि बाद में इस खबर का खण्डन किया गया। मेजर गोगोई इससे पहले जीप के आगे एक कश्मीरी व्यक्ति को मानवढाल बनाकर बाँधने के मामले को लेकर विवादों से घिर गये थे। जम्मू-कश्मीर के एक होटल में मेजर गोगोई का विवाद हो गया था जिसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा। बुधवार (23 मई) को पुलिस ने मेजर गोगोई से पूछताछ की थी। 

मेजर गोगोई पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेजर गोगोई पहले भी उस लड़की से कई बार "मुलाकात" कर चुके हैं। लड़की बडगाम जिले के एक गाँव की रहने वाली है। लड़की ने मजिस्ट्रेट को अपना आधार कार्ड दिखाया जिसमें उसकी जन्मतिथि 1999 लिखी है। न्यूज 18 के अनुसार लड़की 10वीं तक पढ़ी है और एक एनजीओ में काम करती है। रिपोर्ट के अनुसार लड़की गोगोई से "आदिम अदनान" नाम से बने हुए फेसबुक अकाउंट के माध्यम से सम्पर्क में आयी थी।

लड़की को एक महीने में ही पता चल गया था कि आदिल अदनान कोई और नहीं बल्कि मेजर गोगोई हैं। लड़की ने मजिस्ट्रेट को बताया कि मेजर गोगोई ने उसे खुद ही अपनी असली पहचान के बारे में बताया और उसके बाद वो दोस्त बन गये। वहीं लड़की की माँ ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि मेजर गोगोई लड़की से मिलने उनके घर भी आते थे। लड़की की माँ ने कहा कि मेजर गोगोई अपने ड्राइवर समीर के साथ उनके घर आते थ। समीर स्थानीय निवासी है। लड़की की माँ ने कहा कि मेजर गोगोई एक से ज्यादा बार उनके घर आए थे। लड़की की माँ के अनुसार पहले वो इस बारे में किसी को नहीं बता सकी थी। 

मेजर गोगोई लड़की के साथ एक होटल के अंदर जाना चाहते थे। होटल के स्टाफ ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गयी। मेजर गोगोई के मामले का संज्ञान लेते हुए सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि अगर मेजर गोगोई दोषी पाए गए तो उन्हें ऐसी सजा मिलेगी जिससे दूसरे सबक सीखें।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील