लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: दो दिनों में चार आतंकी ढेर, मई महीने में हुई 15 मुठभेड़ में कुल 27 आतंकी मारे गये

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 31, 2022 15:05 IST

कश्मीर में फिलहाल कोई ऐसा दिन खाली नहीं जा रहा है, जिस दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ नहीं हो रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन तलाश करो और मार डालो के तहत सुरक्षाबलों ने दो दिनों में कुल चार आतंकियों को मारा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों के साथ मई महीने में होने वाली 15 मुठभेड़ों में कुल 27 आतंकी मारे गए हैंकश्मीर में इस साल में अभी तक कुल 91 आतंकी मारे गए हैं, जिनमें मई महीने में सबसे ज्यादा मरे हैंइधर बीच कश्मीर में रोजाना सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है 

जम्मू:  कश्मीर के अवंतिपोरा में सुरक्षाबलों ने आज दो आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं कल भी पुलवामा में सुरक्षाबलों के हाथों दो आतंकी मारे गए थे। इस तरह से मई महीने में होने वाली 15 मुठभेड़ों में कुल 27 आतंकी मारे गए हैं। इस साल अभी तक 91 आतंकी मारे गए हैं और मई महीने में मारे जाने वाले आतंकियों का आंकड़ा सबसे बड़ा है।

कश्मीर में फिलहाल कोई ऐसा दिन खाली नहीं जा रहा है, जिस दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ नहीं हो रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन तलाश करो और मार डालो के तहत सुरक्षाबलों ने दो दिनों में कुल चार आतंकियों को मारा है।

हालांकि मई का महीना आतंकियों के लिए काल साबित हुआ है। इस महीने में समाचार लिखे जाने तक सुरक्षाबलों ने 15 कामयाब ऑपरेशन आतंकियों के खिलाफ चलाए और 27 आतंकियों को ढेर कर दिया।

इस महीने भी मारे जाने वाले आतंकियों में आधे से अधिक विदेशी थे, जबकि 1 जनवरी से लेकर 31 मई तक मारे गए 91 आतंकियों में से आधे विदेशी आतंकी थे, जिनमें से आधे को दक्षिण कश्मीर में ढेर किया गया था।

जानकारी के लिए सुरक्षाबल सरकार के निर्देश पर अमरनाथ यात्रा की सकुशलता की खातिर दक्षिण कश्मीर में ही ऑपरेशन छेड़े हुए हैं। जबकि यह भी सच्चाई है कि आतंकियों का रूख भी इस बार दक्षिण कश्मीर की ओर इसलिए है क्योंकि उन्हें सीमा पार से ऐसा करने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल उन्हें दक्षिण कश्मीर में संपन्न होने जा रही अमरनाथ यात्रा को टारगेट करने के लिए कहा गया है। इतना जरूर था कि मई के महीने में अगर सबसे ज्यादा आतंकी मारे गए तो 5 नागरिक और 3 पुलिसकर्मियों के साथ ही सेना का एक पोर्टर भी घुसपैठ का प्रयास नाकाम करते हुए मारा गया।

सबसे कम आतंकी फरवरी में मारे गए थे, तब उनकी संख्या 7 थी और जनवरी में 20, मार्च में 13 तथा अप्रैल में 24 आतंकी मारे गए। मरने वाले आतंकियों की बढ़ती संख्या के प्रति सुरक्षाधिकारी कहते थे कि घुसपैठ के प्रयास तेज हुए हैं और कई घुसने में भी कामयाब हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाकश्मीर मुठभेड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज