लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: कुपवाड़ा में घर में दम घुटने से यूपी से आए परिवार के पांच लोगों की मौत, मृतकों में तीन बच्चे शामिल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 8, 2023 14:03 IST

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा में यूपी से आया एक परिवार मृत पाया गया। परिवार यूपी के बिजनौर का था और क्रालपोरा में किराए के मकान में रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की दम घुटने से मौत।यह परिवार मूल रूप से यूपी के बिजनौर से था और किराए के मकान में रह रहा था।मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

जम्मू: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा में एक गैर-स्थानीय परिवार के पांच सदस्यों की मंगलवार और बुधवार की रात संदिग्ध रूप से दम घुटने से मौत हो गई। 

अधकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी माजिद अंसारी का परिवार, जो क्रालपोरा में किराए के मकान में रह रहा था, बेहोश पाया गया। लोगों ने एक स्थानीय डॉक्टर से मदद मांगी, हालांकि जांच के सभी सदस्यों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों में अहमद हुसैन का बेटा माजिद अंसारी (35), उसकी पत्नी सोहाना खातून (30), उनके बच्चे फैजान अंसारी (4), अबू जर (3) और कुछ दिनों का नवजात शामिल है।

बीएमओ क्रालपोरा ने परिवार के सदस्यों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दम घुटने का संभावित मामला हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शवों के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के बाद वास्तविक विवरण सामने आएगा।उन्होंने कहा, "हमने शवों को यहां लाने के लिए दो एंबुलेंस भेजी हैं, एक बार जब हमें वास्तविक जानकारी मिल जाएगी, तो हम उसे साझा करेंगे।"

टॅग्स :जम्मू कश्मीरउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील