लाइव न्यूज़ :

'रेपिस्तान’ वाले ट्वीट पर कश्मीर के पहले आईएएस टॉपर की बढ़ी मुसीबतें, केंद्र ने पत्र लिख दिया आदेश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 11, 2018 07:41 IST

कश्मीर के पहले आईएएस टॉपर शाह फैसल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। खबर के अनुसार ‘रेपिस्तान’ वाले ट्वीट पर केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर सरकार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Open in App

कश्मीर के पहले आईएएस टॉपर शाह फैसल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। खबर के अनुसार ‘रेपिस्तान’ वाले ट्वीट पर केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर सरकार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हाल ही में शाह ने देश में रेप की बढ़ती घटनाओं पर एक ट्वीट किया था जिस पर उनके ऊपर शिकंजा कस सकता है। 

दरअसल उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि ‘पैट्रिआर्की + पॉपुलेशन + इलिट्रेसी + अल्कोहल + पोर्न + टेक्नोलॉजी + एनार्की = रेपिस्तान।’  इस ट्वीट को केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी के ऑल इंडिया सर्विसेज (कंडक्ट रूल्स), 1968 और ऑल इंडिया सर्विसेज (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स, 1969 के खिलाफ माना है। 

केंद्र की ओर से बाबत शाह फैसल को पत्र लिखकर अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में सूचित किया है। साथ ही कार्मिक विभाग के द्वारा शाह के खिलाफ कार्यवाही करने की बात भी कही गई है।  ये बात विभिन्न प्रावधानों के तहत की गई कार्रवाई के बारे में केंद्र को सूचित करने का भी निर्देश दिया गया है। इस पत्र के जरिए शाह के रवैये को लोकसेवाओं के लिए गलत बताया गया है।

इतना ही नहीं उनको ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्यों का पालन ना करने का आरोपी भी करारा गया है। वहीं,पत्र के साथ आईएएस टॉपर के ट्वीट के स्क्रीनशॉट की प्रति भी संलग्न की गई है। बता दें कि शाह फैसल फिलहाल विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, शाह फैसल ने इस कार्यवाही की कड़ी आलोचना की है।

उन्होंने केंद्र की चिट्ठी को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘दक्षिण एशिया में रेप कल्चर के खिलाफ मेरे निंदापूर्ण ट्वीट को लेकर मेरे बॉस (केंद्र) ने प्रेम पत्र भेजा है। विडंबना यह है कि अंतरआत्मा की आजादी का दम घोंटने के लिए औपनिवेशिक रूह वाले सर्विस रूल्स को लोकतांत्रिक भारत में अमल में लाया जा रहा है। मैं इसे (केंद्र की चिट्ठी) इसलिए साझा कर रहा हूं ताकि मौजूदा नियमों में बदलाव की जरूरत को रेखांकित किया जा सके।’ शाह कई बार कश्मीर को लेकर ट्वीट कर चुके हैं। इससे पहले कठुआ मामले पर ट्वीट करके वह सुर्खियों में आए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी