लाइव न्यूज़ :

कश्मीर हालात : DGCA ने एयरलाइंसों को श्रीनगर से अतिरिक्त उड़ानों के लिए तैयार रहने की सलाह दी

By भाषा | Updated: August 3, 2019 05:00 IST

सेना के इस खुलासे के तुरंत बाद ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से घाटी में अपने आवास की अवधि घटाने और तुरंत घाटी छोड़ने को कहा था। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने प्रेट्र को बताया,‘‘ डीजीसीए ने एरलाइंसों को सलाह दी है कि वे जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त उड़ानें भरने के लिए तैयार रहें ।’’

Open in App

कश्मीर में स्थिति अशांत होने के बीच विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को एरलाइंसों को सलाह दी कि वे जरूरत पड़ने पर श्रीनगर हवाई अड्डे से अतिरिक्त उड़ानों के संचालन के लिए तैयार रहें। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। डीजीसीए की यह सलाह, भारतीय सेना की उस सूचना के कुछ ही घंटों के भीतर आयी है जिसमें सेना ने खुफिया सूचनाओं का हवाला देते हुए कहा था कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं ।

सेना के इस खुलासे के तुरंत बाद ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से घाटी में अपने आवास की अवधि घटाने और तुरंत घाटी छोड़ने को कहा था। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने प्रेट्र को बताया,‘‘ डीजीसीए ने एरलाइंसों को सलाह दी है कि वे जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त उड़ानें भरने के लिए तैयार रहें ।’’

‘‘रात्रि करीब पौने नौ बजे श्रीनगर हवाई अड्डे पर स्थिति की जांच की गयी और उसे सामान्य पाया गया। ऐसा पाया गया कि अभी अतिरिक्त उड़ानों की कोई जरूरत नहीं है लेकिन बाद में अगर जरूरत पड़ती है तो एयरलाइंसों को सलाह दी गयी है कि वे अतिरिक्त उड़ानों के लिए तैयार रहें ।’’ सूत्र ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार की शाम को इंडिगो ने ट्विटर पर कहा था, ‘‘ श्रीनगर में मौजूदा हालात और इस संबंध में सरकारी परामर्श को देखते हुए हम नौ अगस्त 2019 तक श्रीनगर को जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानों के कार्यक्रम में बदलाव या रद्द करने के संबंध में पूर्ण शुल्क छूट उपलब्ध करा रहे हैं ।’’

घरेलू हवाई यातायात क्षेत्र में करीब 49 फीसदी की भागीदारी के साथ इंडिगो देश की प्रमुख एयरलाइन है। उधर, विस्तारा एयरलाइन ने भी ट्वीट किया, ‘‘ कश्मीर में सुरक्षा हालात के मद्देनजर हम अगले सात दिन : नौ अगस्त 2019: तक श्रीनगर को जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानों के कार्यक्रम में बदलाव या रद्द करने के संबंध में पूर्ण शुल्क छूट उपलब्ध करा रहे हैं ।

यदि यात्रा तारीखों में कोई बदलाव किया जाता है तो किराये में केवल अंतर को ही लागू किया जाएगा।’’ एयर इंडिया ने ट्विटर पर लिखा कि जम्मू कश्मीर के हालात के मद्देनजर वह 15 अगस्त 2019 तक श्रीनगर को जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानों के कार्यक्रम में बदलाव या रद्द करने के संबंध में पूर्ण शुल्क छूट उपलब्ध कराएगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्राभारतीय सेनाइंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों