लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में 3 और आतंकी ढेर, सेना ने 24 घंटे में 9 को मार गिराया, एक जवान शहीद, 10 जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 31, 2021 11:10 IST

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों के शव व हथियार सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने श्रीनगर के पंथा चौक में हुई एक और मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया24 घंटे में तीन मुठभेड़ों में जवानों ने 9 आतंकियों को ढेर किया

जम्मू। सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के पंथा चौक में हुई एक और मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया। इस तरह से बीते 24 घंटे में तीन मुठभेड़ों में कश्मीर टाइगर्स फोर्स के स्वयंभू चीफ कमांडर अल्ताफ और दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल नौ आतंकी कश्मीर में मारे गए। आतंकियों से लोहा लेते एक जवान शहीद भी हुआ है। जबकि 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। तीन में से दो मुठभेड़ बीती रात कुलगाम और अनंतनाग में हुई थी, जबकि तीसरी मुठभेड़ गुरुवार रात श्रीनगर के पंथाचौक में हुई।

पुलिस ने बताया कि स्वचालित हथियारों से लैस तीन आतंकी गुरुवार देर रात अपने किसी संपर्क सूत्र से मिलने के लिए श्रीनगर के पंथाचौक में आए। सूचना मिलते ही पुलिस के विशेष अभियान दल के जवानों ने केरि पु ब और आरआर के जवानों के साथ मिलकर घेराबंदी शुरू कर दी। आधी रात के बाद घेराबंदी करते हुए जवानों ने जैसे ही आतंकी ठिकाना बने मकान में दाखिल होने का प्रयास किया, अंदर छिपे आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए ग्रेनेड भी फेंके। इसमें एसओजी के तीन जवान और सीआरपीएफ का एक जवान जख्मी हो गया। अन्य जवानों ने आतंकियों को सरेंडर का भी मौका दिया। हमले के दौरान ही वहां फंसे कुछ नागरिकों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात करीब 12:40 बजे सेना ने तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों के शव व हथियार सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, आसपास के इलाके में आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी है।

इस बीच मारे गए 6 अन्य आतंकियों में अल्ताफ नाम के कमांडर की मौत पर कश्मीर के आइजीपी विजय कुमार ने कहा की 'हमने अपने बलिदानी साथियों का बदला ले लिया है। हमने जो संकल्प लिया था, उसे आज पूरा किया है। इसी माह 13 दिसंबर को अल्ताफ ने ही सुहेल राथर के साथ मिलकर श्रीनगर के जेवन में पुलिस बस पर हमला किया था। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप