लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में और तीन आतंकी ढेर: 3 दिनों में 9 और 23 दिनों में 15 आतंकी हलाक

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 24, 2019 05:01 IST

21 जनवरी को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ के हापतनार इलाके में अल-बदर के तीन और 22 जनवरी को शोपियां में हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए।

Open in App

बारामुल्ला में मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए तीनों आतंकी लश्कर ए तोएबा के हैं। इनमें से दो विदेशी बताए जा रहे हैं। इस बीच, मुठभेड़ में दो-तीन आतंकी फंस गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। कश्मीर में पिछले 3 दिनों में सुरक्षाबलों ने 9 आतंकी मारे हैं जबकि साल के पहले 23 दिनों में 15 का सफाया किया जा चुका है।

बारामुल्ला के बिन्नर गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। सूत्रों की माने तो तीनों आतंकी बीते चार घंटों से छिपकर सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे थे। बुधवार सुबह से ही इन आतंकियों  के छिपे होने की सूचना के बाद से सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी था।  सूत्रों की माने तो मारे गए आतंकियों में लश्कर का कमांडर सुहैब अखून शामिल है। इस ऑपरेशन में सेना की 46 आरआर, सीआरपीएफ की 53 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवान शामिल थे।  

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के बिन्नेर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलायी और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शिरमाल (शोपियां) में बर्फबारी के बीच मुठभेड़ में आइपीएस अधिकारी के आतंकी भाई सहित तीन दहशतगर्दाे को मार गिराया। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों के अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए अपना अभियान जारी रखा हुआ है। कश्मीर में पिछले 3 दिन में तीन मुठभेड़ों में 9 आतंकी मारे गए हैं। गत सोमवार को बड़गाम के चरार-ए-शरीफ इलाके में भी हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए थे।

जबकि घाटी में सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक यानी 23 दिनों में अल-बदर के टॉप कमांडर जीनत उल इस्लाम समेत 15 आतंकियों को मार गिराया है। दक्षिणी कश्मीर में आठ, मध्य कश्मीर में तीन और उत्तरी कश्मीर में 4 आतंकी ढेर किए गए हैं। तीन जनवरी को पुलवामा में हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए। 13 जनवरी को पुलवामा में अल बदर के टॉप कमांडर जीनत उल इस्लाम समेत दो आतंकी ढेर किए गए। 21 जनवरी को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ के हापतनार इलाके में अल-बदर के तीन और 22 जनवरी को शोपियां में हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में अल-बदर के पांच और हिजबुल के छह आतंकी हैं।

टॅग्स :आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण