लाइव न्यूज़ :

कासंगज में नहीं थम रही हिंसा की आग, धारा 144 लागू-इंटरनेट सेवाएं भी ठप

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2018 08:39 IST

बताया जा रहा है कि शनिवार देर बिलराम चौराहा पर फायरिंग के चलते माहौल बिगड़ गया। नदरई कस्बे में कबाड़े की सूमो और स्कार्पियो फूंक दी गई। सोरों कस्बे में डाकखाने के पास कपड़े की दुकान को आग के हवाले किया गया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार (26 जनवरी) को दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद से ही शहर जल रहा है। देर रात यह हिंसा फिर भड़क गई। अलग-अलग इलाकों में उपद्रव में उपद्रव देखा गया, जिससे पुलिस-प्रशासन परेशान रहा। हिंसा ने कई जगह तोड़फोड़, आगजनी की। साथ ही साथ पथराव की वारदातें होने की भी खबर है। 

बताया जा रहा है कि शनिवार देर बिलराम चौराहा पर फायरिंग के चलते माहौल बिगड़ गया। नदरई कस्बे में कबाड़े की सूमो और स्कार्पियो फूंक दी गई। सोरों कस्बे में डाकखाने के पास कपड़े की दुकान को आग के हवाले किया गया। इसके अलावा मोहल्ला मोहन में पेट्रोल बम बरामद किया गया।

वहीं पुलिस ने पूरे शहर में धारा 144 लागू करने के साथ ही रविवार रात 10 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई हैं। कर्फ्यू लगाने और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद शनिवार हिंसा भड़क उठी। कासगंज हिंसा में अब तक कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 10 लोगों को हत्या और दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 40 लोगों लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने के आरोप में पकड़ा गया है।

उल्लेखनीय है तनाव के कारण शनिवार को कासंगज बाजार की ज्यादातर दुकानें बंद हैं। पुलिस ने मिलीजुली आबादी वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। हिंसा में गोली चलने से मारे गये चंदन गुप्ता का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। सांसद राजवीर सिंह ने वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष की सीएम योगी आदित्यनात से फोन पर बात करायी, जिसके बाद गुप्ता के परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट करके पुलिस को उपद्रवियों के संग कड़ाई से पेश आने का निर्देश दिया। सीएम आदित्यनाथ ने जनता से भी शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है। हिंसा के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला