लाइव न्यूज़ :

Kasba Peth Bypolls Result: भाजपा और सीएम शिंदे को कसबा में लग सकता है झटका!, कांग्रेस प्रत्याशी  रवींद्र धंगेकर 2981 वोट से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2023 10:24 IST

Kasba Peth Bypolls Result:  कसबा और चिंचवड विधानसभा सीट पर उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन की वजह से आवश्यक हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और एकनाथ शिंदे को झटका लग सकता है। कांग्रेस प्रत्याशी 2981 वोट से आगे हैं।  उपचुनाव 26 फरवरी को हुआ था, जिसमें औसतन 50 प्रतिशत मतदान हुआ।

Kasba Peth Bypolls Result: महाराष्ट्र के पुणे जिले की कसबा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई। भाजपा और एकनाथ शिंदे को झटका लग सकता है। कांग्रेस प्रत्याशी 2981 वोट से आगे हैं। 

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, कसबा सीट पर धंगेकर भाजपा उम्मीदवार हेमंत रासने पर बढ़त बनाए हुए हैं और पहले दौर की गणना में उन्हें 8595 मत मिले हैं, जबकि रासने को 6958 वोट हासिल हुए हैं। अन्य दलों का बुरा हाल है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के प्रतिनिधित्व वाली सीट पर उपचुनाव 26 फरवरी को हुआ था, जिसमें औसतन 50 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा के मौजूदा विधायकों मुक्ता तिलक (कसबा) और लक्ष्मण जगताप (चिंचवड़) के निधन के कारण उपचुनाव कराए गए थे।

चुनाव में भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। पुणे शहर के पुराने इलाके में स्थित कसबा निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य दावेदार भाजपा के हेमंत रासने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर (एमवीए द्वारा समर्थित) हैं।

अधिकारी ने बताया कि कसबा उपचुनाव की मतगणना कोरेगांव पार्क में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में हो रही है। कसबा सीट के लिए 20 और चिंचवड़ सीट के लिए 37 दौर की गणना होगी। मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

टॅग्स :उपचुनावमहाराष्ट्रPuneकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार