लाइव न्यूज़ :

करवाचौथः देशभर में धूम, पति-पत्नी ने बाहर निकलकर किया चांद का दीदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 21:01 IST

जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में रात 8.16 बजे चांद का दीदार हुआ। वहीं, दिल्ली से सटे इलाकों में भी लगभग इस समय चांद देखा गया। इस साल 17 अक्टूबर को पड़ने वाला करवाचौथ बेहद खास है। इस बार के करवाचौथ पर सालों बाद दुर्लभ संयोग पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमेंहदी रचाकर, हाथों में सुहाग की चूड़ी पहन, 16 शृंगार करके मां करवा और चांद की आरधना करने वाली महिलाओं को इस साल करवाचौथ पर शुभ फल मिलेगा।ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो इस बार करवाचौथ पर 70 साल बाद शुभ संयोग पड़ रहा है।

आज करवाचौथ का त्योहार है। इसे संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। देश भर में इसकी धूम है। घरों की छत से लेकर धार्मिक स्थलों पर पति-पत्नी बाहर निकलकर चांद का दीदार किया। वहीं, कई जगह बादलों के होने के कारण चांद नहीं दिखा।

जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में रात 8.16 बजे चांद का दीदार हुआ। वहीं, दिल्ली से सटे इलाकों में भी लगभग इस समय चांद देखा गया। इस साल 17 अक्टूबर को पड़ने वाला करवाचौथ बेहद खास है। इस बार के करवाचौथ पर सालों बाद दुर्लभ संयोग पड़ रहा है।

मेंहदी रचाकर, हाथों में सुहाग की चूड़ी पहन, 16 शृंगार करके मां करवा और चांद की आरधना करने वाली महिलाओं को इस साल करवाचौथ पर शुभ फल मिलेगा। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो इस बार करवाचौथ पर 70 साल बाद शुभ संयोग पड़ रहा है। इस योग में रोहिणि नक्षत्र के साष मंगल योग बन रहा है।

मात्र 13 घंटे 56 मिनट का होगा व्रतकार्तिक मास की चतुर्थी तिथी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस बार बेहद खास होगा। इस बार व्रत की अवधि मात्र 13 घंटे 56 मिनट की रहने वाली है। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि इस साल सुहागिनों को उनके व्रत का शुभ फल भी मिलेगा।

करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इस पूजा के लिए महिलाएं खूब सजती सवंरती हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार करती हैं। इन साज-सज्जा के समानों कुछ जरूरी चीजें होती हैं जिसे इस्तेमाल करना जरूरी होता है।शारदीय नवरात्रि के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार पर महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं। बिना पानी पिएं शाम को चांद देखकर ही व्रत खोलती हैं। करवाचौथ की कथा पढ़ने के बाद ही यह व्रत शुरू हो जाता है। करवाचौथ पर कुछ चीजों का ध्याद देना महिलाओं को बेहद जरूरी है।

करवा चौथ पर देश के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय

राजधानी दिल्ली में चांद 8:16 बजे दिखाई देगा। इसी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में लगने वाले नोएडा में भी चांद इसी समय दिखाई देगा। गुरुग्राम में यह 8:17 बजे दिखेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चांद निकलने का समय थोड़ा आगे खिसक गया है। मुंबई में यह 8 बजकर 50 मिनट पर निकलेगा।यूपी के लखनऊ चांद 8:04 बजे, कानपुर में 8:07 बजे और प्रयागराज में प्रयागराज में 8:02 बजे दिखाई देगा। देहरादून में यह 8:10 बजे निकलेगा। राजस्थान के जयपुर में चांद 8:25 बजे निकलेगा।शिमला में 8:12 बजे, गांधीनगर में 8:44 बजे, इंदौर में 8:32 बजे, भोपाल में 8:25 बजे, अहमदाबाद में 8:45 बजे, कोलकाता में 8:40 बजे, पटना में 7:48 बजे चांद दिखाई देगा।इसी के साथ चंडीगढ़ में 8:14 बजे, लुधियाना में 8:17 बजे, जम्मू में 8:18 बजे, बंगलूरू में 8:40 बजे चांद के दर्शन होंगे।पूर्वोत्तर में असम में चांद का दीदार देश की अन्य जगहों से पहले यानी 7:22 बजे होंगे।कहा जा रहा है कि इस बार चांद निकलने का समय एकदम शुभ मुहूर्त में है।

उप्र में सरकारी स्कूलों में कार्यरत विवाहित शिक्षिकाओं को करवाचौथ की छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पहली बार सरकारी स्कूलों में कार्यरत विवाहित महिलाओं के लिये करवाचौथ की छुट्टी की घोषणा की है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों में काम करने वाली विवाहित शिक्षिकाओं को गुरुवार को करवा चौथ पर छुट्टी दी गयी है।

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव आर पी मिश्रा ने बताया कि महिलायें चूंकि व्रत रखती हैं इसलिये उन्हें आज के दिन आराम की जरूरत होती है। विशेषकर उत्तर भारत में महिलायें करवाचौथ पर अपने पति की लंबी आयु के लिये व्रत रखती हैं। 

टॅग्स :दिल्लीकरवा चौथअसमबिहारउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर