लाइव न्यूज़ :

हंसल मेहता की आगामी फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

By भाषा | Updated: July 23, 2021 13:38 IST

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन निर्देशक हंसल मेहता की आगामी फिल्म ‘‘कैप्टन इंडिया’’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

रोनी स्क्रूवाला और अभिनेता से निर्माता बने हर्मन बावेजा के प्रोडक्शन वाली यह एक्शन-ड्रामा फिल्म एक युद्धग्रस्त देश से भारत के सबसे बड़े और सफल बचाव अभियानों से प्रेरित है।

आर्यन फिल्म में एक पायलट का किरदार निभाएंगे और अभिनेता ने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं।

आर्यन ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं हंसल सर के काम के तरीके का काफी सम्मान करता हूं और उनके साथ काम करने का यह सबसे बेहतर अवसर है।’’

स्क्रूवाला ने कहा, ‘‘कैप्टन इंडिया केवल सबसे बड़े मानवीय अभियानों में से एक की कहानी नहीं है बल्कि यह अदम्य मानव साहस की कहानी है। हंसल मेहता हमारे दौर के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और उन्होंने मानवीय कहानियों की सच्ची भावना को हमेशा खूबसूरती से कैद किया है। कार्तिक आर्यन के प्रशंसकों को सच में काफी खुशी मिलेगी क्योंकि वह ‘कैप्टन इंडिया’ के साथ कुछ नया करने जा रहे हैं।’’

‘‘शाहिद’’, ‘‘अलीगढ़’’ और ‘‘स्कैम 1992’’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मेहता ने कहा कि वह आर्यन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए