लाइव न्यूज़ :

Kartarpur Sahib Corridor: पाकिस्तान में इमरान खान ने किया उद्घाटन, सिद्धू ने की जमकर तारीफ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 9, 2019 17:14 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करतारपुर गलियारे के रास्ते पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले 500 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को आज (09) हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पाकिस्तान के पंजाब में नारोवाल जिले में करतारपुर तक जाने वाले कॉरिडोर को गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को खोला जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर यात्री टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे जिसे एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) भी कहा जाएगा। 

तीर्थयात्री 4.5 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित कॉरिडोर से जाने के लिए यहीं से मंजूरी प्राप्त करेंगे, जो भारत के पंजाब में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को करतारपुर स्थित दरबार साहिब से जोड़ेगा। यहां जानें हर अपडेट्स...

09 Nov, 19 05:15 PM

पीएम इमरान खान ने किया उद्घाटन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की ओर स्थित करतारपुर गलियारे का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।

09 Nov, 19 02:12 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां करतारपुर गलियारे का उद्घाटन किया और 500 भारतीय श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया। यह गलियारा पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को पंजाब के इस जिले में स्थित डेरा बाबा नानक से जोड़ता है। गुरुद्वारा दरबार साहिब में ही सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष गुजारे थे। मोदी ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने नेतृत्व में 500 भारतीय श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को गलियारे के रास्ते गुरुद्वारा दरबार साहिब के लिये रवाना किया। यह गलियारा गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आम लोगों के लिये खोला गया है। प्रधानमंत्री ने गलियारे में भारत की तरफ यात्री टर्मिनल की इमारत का भी उद्घाटन किया जिसे एकीकृत जांच चौकी के तौर पर भी जाना जाएगा जहां तीर्थयात्रियों को नए बने साढ़े चार किलोमीटर लंबे गलियारे से यात्रा के लिये क्लीयरेंस दिया जाएगा। 

09 Nov, 19 01:41 PM

 

09 Nov, 19 01:26 PM

डेरा बाबा नानक में पीएम मोदी, सीएम अमरिंदर सिंह समेत कई नेताओं ने खाया 'लंगर'

डेरा बाबा नानक में पीएम मोदी, सीएम अमरिंदर सिंह समेत कई नेताओं ने खाया 'लंगर'

09 Nov, 19 12:31 PM

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिसका लाभ दुनियाभर में बसे अनेक सिख परिवारों को हुआ है। कई सालों से, कुछ लोगों को भारत में आने पर जो दिक्कत थी, अब उन दिक्कतों को दूर कर दिया गया है। 

09 Nov, 19 12:29 PM

पीएम मोदी ने दिया पाक पीएम खान को धन्यवाद

 

09 Nov, 19 12:25 PM

बीते 1 साल से देश और विदेश में कीर्तन, कथा, प्रभात फेरी, लंगर, जैसे आयोजनों के माध्यम से गुरु नानक देव की सीख का प्रचार किया जा रहा है। इससे पहले गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव को भी इसी तरह भव्यता के साथ पूरी दुनिया में मनाया गया था।

करतारपुर केवल गुरुनानक देवजी की कर्मभूमि नहीं है बल्कि करतापुर के कण-कण में गुरुनानक देवजी के पसीने की महक मिली हुई है। उसकी वायु में उनकी वाणी घुली हुई है: पीएम मोदी

 

09 Nov, 19 11:10 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरुदासपुर से सांसद सनी देओल, यूनियन मिनिस्टर हरदीप पुरी और शिरोमणि अकाली दल और सुखवीर मौजूद। 

 

09 Nov, 19 10:53 AM

 

09 Nov, 19 09:34 AM

 

09 Nov, 19 09:34 AM

पीएम मोदी ने बेर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

उद्घाटन समारोह से पहले पीएम मोदी सुल्तानपुर लोधी में बेर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।

09 Nov, 19 09:22 AM

पीएम मोदी सुल्तानपुर लोधी पहुंचे

पीएम मोदी सुल्तानपुर लोधी पहुंचे। इस मौके पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी यहां डेरा बाबा नानक गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर के लिए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का उद्घाटन करेंगे।

09 Nov, 19 08:53 AM

 

09 Nov, 19 08:03 AM

गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के पांच दिवसीय समारोह शुरू

इस बीच शुक्रवार को डेरा बाबा नानक तथा सुल्तानपुर लोधी में गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के पांच दिवसीय समारोह शुरू हो गये जो 12 नवंबर तक चलेंगे। एसजीपीसी की पूर्व प्रमुख और समारोहों की प्रभारी जागीर कौर ने बताया कि मोदी गुरुद्वारा बेर साहिब में मत्था टेकेंगे। इस मौके पर एसजीपीसी उन्हें सिरोपा प्रदान करेगी। कौर ने बताया कि लुधियाना की एक साइकल कंपनी शहर में घूमने के लिए श्रद्धालुओं को निशुल्क साइकल भी उपलब्ध करा रही है।

09 Nov, 19 08:03 AM

अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल में भवन का निर्माण

अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल भवन का निर्माण 18 एकड़ भूमि पर किया गया है। इसकी डिजाइन सिख धर्म के प्रतीक माने जाने वाले ‘खंडा’ से प्रेरित है। पूरी तरह वातानुकूलित इमारत हवाई अड्डे की तरह दिखती है जिसमें एक दिन में करीब 5000 तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 50 से अधिक आव्रजन काउंटर होंगे। यहां वाशरूम, बच्चों की देखभाल के लिए स्थान, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, प्रार्थना कक्ष समेत अनेक सुविधाएं होंगी। इस जगह 300 फुट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है।

09 Nov, 19 08:00 AM

उद्घाटन से पहले पीएम मोदी सुल्तानपुर लोधी में टेकेंगे मत्था

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उद्घाटन समारोह से पहले मोदी सुल्तानपुर लोधी में बेर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। बाद में वह डेरा बाबा नानक में एक सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लेंगे। आईसीपी की जांच चौकी के उद्घाटन से भारतीय तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब जाने में सुविधा होगी। 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य और पंजाब के सभी 117 विधायक और सांसद भी इस जत्थे में शामिल होंगे। पंजाब सरकार के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह ने कहा कि पहले जत्थे के सभी सदस्यों को सुबह 10 बजे तक पहुंचने को कहा गया है। 

09 Nov, 19 08:00 AM

जानें पहले जत्थे में कौन-कौन शामिल 

भारत ने 24 अक्टूबर को डेरा बाबा नानक में अंतरराष्ट्रीय सीमा के ‘जीरो प्वाइंट’ पर कॉरिडोर के परिचालन के तौर-तरीकों पर 24 अक्टूबर को पड़ोसी देश के साथ करार किया था। करतारपुर जाने वाले पहले जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल तथा नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरनरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए