लाइव न्यूज़ :

करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास पत्थर पर सुखविंदर सिंह रांधवा ने सीएम व मंत्रियों के नाम पर लगाया काला टेप

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 26, 2018 10:55 IST

Kartarpur Corridor Foundation stone:पंजाब के मंत्री सुखविंदर सिंह रांधवा ने कहा है कि इस शिलापट में सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह और सीएम अमरिंदर सिंह के नाम की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा ये कोई भारतीय जनता पार्टी या अकाली दल का कोई कार्यक्रम नहीं है।

Open in App

भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर बन रहे करतारपुर कॉरिडोर की नींव रखने के पहले ही पंजाब सरकार के मंत्री सुखविंदर सिंह रांधवा ने शिलान्यास के पत्थर पर सुखबीर सिंह बादल और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नाम के ऊपर काला टेप लगा दिया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुखविंदर सिंह रांधवा ने कहा है कि इस शिलापट में सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह और सीएम अमरिंदर सिंह के नाम की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा ये कोई भारतीय जनता पार्टी या अकाली दल का कोई कार्यक्रम नहीं है। सुखविंदर सिंह रांधवा ने आज( 26 नवंबर) करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास समारोह में शामिल होने पर मोदी कैबिनेट की मंत्री हरसिमरत कौर बादल पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व क्रिकेटर और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर 'कौम का गद्दार' कहने वाली हरसिमरत कौर अब क्या मुंह लेकर पाकिस्तान जाएंगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई को सुखविंदर सिंह  ने कहा, जब नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए थे तो हरसिमरत कौर ने काफी आलोचना की थी। यहां तक की उन्हें 'कौम का गद्दार' तक कह दिया था लेकिन अब वह खुद कैसे जाएंगी वहां, और क्या मुंह लेकर पहुंचेंगी।

बता दें कि पाकिस्तान में 28 नवंबर को आयोजित होने वाले करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक दोनों नेता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जगह समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टॅग्स :पंजाबकरतारपुर साहिब कॉरिडोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील