लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी करेंगे करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन, 8 नवंबर से कर सकेंगे 'खुल्ले दर्शन दीदार'

By स्वाति सिंह | Updated: October 12, 2019 16:59 IST

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार (10 अक्टूबर) को कहा कि बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की गई है। साथ ही उसने आश्वासन दिया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर इसे अगले महीने ‘‘समय पर’’ शुरू कर दिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे8 नवंबर को करतारपुर कॉरि़डोर का उद्घाटन पीएम नरेंद्रर मोदी करेंगे।केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस बात की जानकारी दी।

बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर के 'खुल्ले दर्शन दीदार' करने के लिए अब समय से इंतजार हो रहा है। 8 नवंबर को करतारपुर कॉरि़डोर का उद्घाटन पीएम नरेंद्रर मोदी करेंगे। जिसके बाद सिख संगत करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकेगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी।

हरसिमरत कौर बादल ने लिखा '8 नवंबर को इतिहास रचा जाएगा और पीएम मोदी करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद से आखिरकार सिख पंथ को श्री करतारपुर साहिब के खुल्ले दर्शन दीदार का सौभाग्य मिल रहा है।  गुरु साहिब की कृपा से मोदी जी को ये सौभाग्य प्राप्त हुआ।'

उधर, पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार (10 अक्टूबर) को कहा कि बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की गई है। साथ ही उसने आश्वासन दिया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर इसे अगले महीने ‘‘समय पर’’ शुरू कर दिया जाएगा। 

एक महीने पहले कॉरिडोर परियोजना के प्रमुख एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की थी कि करतारपुर साहिब के लिए पाकिस्तान नौ नवम्बर से भारतीय सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति देगा। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (इमरान खान) के वादे के मुताबिक करतारपुर कॉरिडोर पर काम समय पर पूरा हो जाएगा। 

इसका उद्घाटन समय पर होगा लेकिन इसके शुरू होने के लिए मैं कोई तिथि नहीं दे सकता क्योंकि अभी तक इसकी तिथि तय नहीं की गई है।’’ उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉरिडोर को सिखों के संस्थापक गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर 12 नवम्बर को खोल दिया जाएगा। 

प्रस्तावित कॉरिडोर करतारपुर में दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक के साथ जोड़ेगा और भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त यात्रा कर सकेंगे। उन्हें करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल परमिट हासिल करना होगा। 

करतारपुर साहिब की स्थापना 1522 में गुरु नानक देव ने की थी। लाहौर से करीब 125 किलोमीटर दूर नारोवाल में प्रस्तावित करतारपुर कॉरिडोर की 16 सितम्बर को पाकिस्तानी और विदेशी पत्रकारों की यात्रा में परियोजना निदेशक आतिफ माजिद ने कहा कि कॉरिडोर का 86 फीसदी काम पूरा हो गया है और नौ नवम्बर को इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।  

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरनरेंद्र मोदीहर्सिम्रत कौर बादलपाकिस्तानगुरु नानक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील