लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए समन्वय समितियों का गठन करेगा कर्नाटक

By भाषा | Updated: September 1, 2020 05:33 IST

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हाल ही में की गई छापेमारी और भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त करने के मद्देनजर बोम्मई ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उनके द्वारा किए गए उपायों को लेकर समीक्षा बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उन विदेशी नागरिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी,जो मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं।बोम्मई ने कहा, '' बेंगलुरु के चारों तरफ सीमाक्षेत्र हैं। यहां अनेकल पर तमिलनाडु की सीमा है और होस्कोटे के पास आंध्र प्रदेश की सीमा है।

बेंगलुरु: कर्नाटक सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर समन्वय समितियों का गठन करेगा। राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को यह बात कही। बोम्मई ने कहा कि उन विदेशी नागरिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी,जो मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं।

साथ ही वीजा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से रहने वालों को गिरफतार किया जाएगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अवैध रूप से रहने वालों के बारे में विदेश मंत्रालय को सूचित कर उन्हें उनके देश वापस भेजने का आग्रह किया जाएगा।

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हाल ही में की गई छापेमारी और भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त करने के मद्देनजर बोम्मई ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उनके द्वारा किए गए उपायों को लेकर समीक्षा बैठक की। बोम्मई ने कहा, '' बेंगलुरु के चारों तरफ सीमाक्षेत्र हैं। यहां अनेकल पर तमिलनाडु की सीमा है और होस्कोटे के पास आंध्र प्रदेश की सीमा है।

हम सूचना एकत्र एवं साझा करने और कार्रवाई के लिए वहां समन्वय समितियों का गठन करेंगे।'' कर्नाटक में मादक पदार्थों के खतरे को रोकने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए बोम्मई ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा जैसे राज्यों से आने वाले गांजे को पूरी तरह रोकना होगा, जिसके लिए सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए जाएंगे। भाषा शफीक दिलीप दिलीप

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील