लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने केंद्र से की अपील, कहा- 50 प्रतिशत कृषि ऋण माफ करे सरकार

By भाषा | Updated: December 19, 2018 03:38 IST

कर्नाटक सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह बैंकों से किसानों के कृषि ऋण का 50 प्रतिशत हिस्से को माफ कर दें। यह जानकारी संसद को मंगलवार को दी गई।

Open in App

कर्नाटक सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह बैंकों से किसानों के कृषि ऋण का 50 प्रतिशत हिस्से को माफ कर दें। यह जानकारी संसद को मंगलवार को दी गई।

  राज्यसभा के दिये लिखित उत्तर में, वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि सरकार को विभिन्न राज्य सरकारों से कृषि ऋण से संबंधित अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा, "कर्नाटक की राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से वाणिज्यिक बैंकों / आरआरबी / सहकारी बैंकों से किसानों द्वारा प्राप्त कृषि ऋण का 50 प्रतिशत भाग माफ करने का अनुरोध किया है।" मंत्री ने कहा कि ऋण माफ करने का कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार के विचाराधीन नहीं है।

एक अन्य उत्तर में, शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान किसी भी कृषि ऋण माफी योजना को लागू नहीं किया है।हालांकि, कुछ राज्य सरकारों ने इस तरह के छूट के लिए अपनी खुद की योजनाओं की घोषणा की है।

हाल ही में, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नव निर्वाचित सरकारों ने कृषि ऋण छूट की घोषणा की है। इसके अलावा, पंजाब और कर्नाटक सरकारों ने किसानों के ऋण भी माफ कर दिए हैं।

कृषि ऋण छूट और ऋण राहत योजना (एडीडब्ल्यूडीआरएस) की घोषणा केंद्रीय बजट 2008-09 में हुई थी और मई 2008 में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए थे।

टॅग्स :कर्नाटकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील