लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में दो सीनियर महिला अधिकारियों की आपसी लड़ाई से मचा हड़कंप, फेसबुक पर शेयर की गई 'निजी तस्वीरें'

By विनीत कुमार | Updated: February 20, 2023 15:37 IST

कर्नाटक में दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों डी रूपा मुडगिल और रोहिणी सिंधुरी के बीच लड़ाई एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार को डी रूपा ने सिंधुरी की कुछ तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर मामले को और तूल दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में दो महिला अधिकारियों डी रूपा मुडगिल और डी रूपा के बीच लड़ाई।डी रूपा ने अपने फेसबुक पेज पर सिंधुरी की कुछ तस्वीरों को पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए।सिंधुरी ने कार्रवाई करने की धमकी देते हुए कहा कि डी रूपा उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

बेंगलुरु: कर्नाटक में दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों के बीच की लड़ाई ने इन दिनों प्रशासनिक अधिकारियों सहित राजनीतिक गलियारे को भी चौंका रखा है। आलम ये है कि बासवराज बोम्मई सरकार भी सकते में हैं। इस बीच बढ़ते विवाद के बीच राज्य के गृह मंत्री अरागा जनानेंद्र ने सोमवार को दोनों अधिकारियों के व्यवहार को 'खराब' बताते हुए इनके खिलफ एक्शन लेने की भी चेतावनी दे दी।

दोनों महिला अधिकारियों के बीच लड़़ाई में बुरा मोड़ रविवार को उस समय आ गया जब आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी डी रूपा मुडगिल ने सोशल मीडिया पर आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की कुछ 'निजी तस्वीरें' साझा कर दीं। डी रूपा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया कि रोहिणी सिंधुरी ने इन्हें पुरुष आईएएस अधिकारियों को भेजा है और इस तरह उन्होंने सर्विस कन्डक्ट रूल का उल्लंघन किया है।

डी रूपा ने अपने फेसबुक पेज पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया और आरोप लगाया कि रोहिणी सिंधुरी ने इन्हें 2021 और 2022 में तीन आईएएस अधिकारियों के साथ साझा किया था।

इससे एक दिन पहले डी रूपा ने सिंधुरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोपों की एक लंबी सूची जारी की थी। डी रूपा ने दावा किया कि उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से भी इसकी शिकायत की थी।

रोहिणी सिंधुरी ने पलटकर दिया जवाब

पूरे विवाद के बीच गुस्से में नजर आईं रोहिणी सिंधुरी ने रविवार को एक बयान में कहा कि डी रूपा उनके खिलाफ झूठा और व्यक्तिगत रूस से नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसी निंदा वाले अभियान चला रही है। सिंधुरी ने इसके खिलाफ कार्रवाई करने की भी धमकी दी।

सिंधुरी ने कहा, 'उसने मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया से तस्वीरें और मेरे व्हाट्सएप स्टेटस के स्क्रीनशॉट एकत्र किए। जैसा कि उन्होंने आरोप लगाया है कि मैंने ये तस्वीरें कुछ अधिकारियों को भेजी हैं, मैं उनसे उन अधिकारियों के नामों का खुलासा करने को कहती हूं।' सिंधुरी ने डी रूपा पर पलटवार करते हुए 'मानसिक बीमारी' का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, 'मानसिक बीमारी एक बड़ी समस्या है, इसे दवा और परामर्श द्वारा ठीक करने की जरूरत है। जब यह जिम्मेदार पदों पर लोगों को प्रभावित करता है, तो यह और भी खतरनाक हो जाता है। रूपा आईपीएस मेरे खिलाफ झूठे, व्यक्तिगत बदनामी वाले अभियान चला रही है जो उसका मानक तरीका है।'

कर्नाटक के गृह मंत्री ने दी चेतावनी

वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस विवाद पर पुलिस प्रमुख से चर्चा की है और मुख्यमंत्री भी इससे अवगत हैं। उन्होंने कहा, 'हम चुप नहीं बैठे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे दोनों बहुत खराब व्यवहार कर रही हैं, सामान्य लोग भी इस तरह से सड़कों पर नहीं बोलते हैं। उन्हें अपने व्यक्तिगत मुद्दों पर जो करना है, करने दें, लेकिन वे जिस तरह सामने आ रहे हैं और मीडिया के सामने जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं वह सही नहीं है।'

बता दें कि डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक हैं और सिंधुरी हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त हैं।

दोनों अधिकारियों के बीच विवाद कथित तौर पर तब शुरू हुआ जब हाल ही में एक रेस्तरां में जनता दल सेक्युलर के विधायक सा रा महेश के साथ सिंधुरी की तस्वीरें वायरल हुईं। 2021 में जब सिंधुरी मैसूर में तैनात थीं, तब दोनों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। डी रूपा ने सवाल किया था कि एक आईएएस अधिकारी एक राजनेता से क्यों मिले।

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील