लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेंगलुरु के केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: February 4, 2024 11:04 IST

बेंगलुरु के केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित केंद्रीय विद्यालय आईआईएससी को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। sahukarisrinuvasaao65@gmail.com पते से भेजे गए ईमेल में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि स्कूल परिसर के भीतर एक बम लगाया गया था, जिसे सुबह 10:20 बजे विस्फोट किया जाना था। इस खबर के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे परिसर को घेर लिया है और बम की खोज में लग गई है।

केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल अमृतबाला ने व्यापक जांच शुरू करते हुए यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज की और तुरंत धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए। एक बयान में, प्रिंसिपल अमृतबाला ने छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की और समुदाय से एक्टिव रहने की अपील की है। 

केन्द्रीय विद्यालय, आईआईएससी, बैंगलोर, वर्ष 1978 में स्थापित, सीबीएसई से संबद्ध एक सह-शिक्षा संस्थान है और केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली द्वारा संचालित है जो मानव संसाधन और विकास मंत्रालय, सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय है।

यह केवी आईएचएल सेक्टर के अंतर्गत आता है, जो भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर के परिसर में स्थित है। विद्यालय बैंगलोर शहर के केंद्र में (यशवंतपुर सर्कल के पास) है। यह बैंगलोर सिटी बस स्टैंड से 08 किलोमीटर दूर है और यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से केवल 1.5 किलोमीटर दूर है। ऐसे में शहर के केंद्र होने से यह मामला काफी गंभीर है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

टॅग्स :बेंगलुरुSchool EducationBengaluru Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?