लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: सिद्धारमैया ने कहा, "कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 20 सीटें जीतेगी", भाजपा के प्रताप सिम्हा ने कहा, "सारी सीटें मोदी के खाते में जाएंगी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 14, 2023 14:23 IST

भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें सिद्धारमैया ने आगामी लोकसभा चुनाव में काग्रेस को 20 सीटें मिलने का दावा किया था। सांसद सिम्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक वोट नहीं मिलेगा और सारी सीटें पीएम मोदी की झोली में गिरेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धरमैया ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अकेले कर्नाटक से 20 सीटें मिलेंगीसिद्धारमैया के बयान पर भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कांग्रेस को एक वोट नहीं मिलेगासांसद प्रताप सिम्हा ने कर्नाटक की सारी लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री मोदी के खाते में गिरेंगी

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा अकेले कर्नाटक में 20 सीटें जीतने का दावा किया गया है। जिस पर पलटवार करते हुए भाजपा के सांसद प्रताप सिम्हा ने बीते मंगलवार को कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में एक भी वोट नहीं मिलेगा और सूबे की सारी सीटें भाजपा को मिलेंगी।

सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि सिद्धारमैया भारी मुगालते में हैं, विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को नहीं बल्कि उसके द्वारा किये वादों को दिया है। इसके साथ  ही भाजपा सांसद सिम्हा ने कहा, "2024 के लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देगी ताकि वो लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।"

उन्होंने कहा, "भाजपा की लहर 2014 में भी थी, 2019 में भी थी  और 2024 में भी मोदी की लहर रहेगी और यह बात में केवल कर्नाटक के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए कह रहा हूं। जहां तक कर्नाटक का सवाल है, तो मैं 2014 में निर्वाचित हुआ था, उस वक्त कर्नाटक में यही सिद्धारमैया मुख्यमंत्री थे और जब मैंने 2019 में लोकसभा का चुनाव जीता था, तब एचडी कुमारस्वामी की कांग्रेस-जेडीएस की सरकार सत्ता में थी।"

इसके साथ ही प्रताप सिम्हा ने मौजूदा सिद्धारमैया सरकार को कांग्रेस द्वारा किये वादों पर घेरते हुए कहा कहा कि राज्य सरकार को बिजली दरों में संशोधन पर केईआरसी के फैसले से इनकार करना चाहिए था। उन्होंने कांग्रेस सरकार से पूछा कि लोगों से किये गये झूठे गारंटी योजना को लागू करने के लिए राज्य की सिद्धारमैया सरकार कहां से पैसा लाएगी?

भाजपा सांसद सिम्हा ने सूबे के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पर तंज कसते हुए कहा कि क्या उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार गारंटी योजना को पूरा करने के लिए अपनी संपत्ति बेचेंगे? कांग्रेस इस बात को याद रखे कि चंद नेताओं की वजह से भाजपा की हार हुई है और कर्नाटक की जनता पांच साल बाद उसे नकार देगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सिद्धारमैयाBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष