लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार ने राम मंदिर के विशेष पूजन का दिया आदेश, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने तंज कसते हुए कहा, "उन्हें बुद्धि आ गई है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 8, 2024 14:49 IST

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कर्नाटक सरकार द्वारा सूबे के 34,000 मंदिरों में 22 जनवरी के दिन विशेष पूजन का आदेश जारी करने पर कहा कि कांग्रेस को अब सद्बुद्धि आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने 34,000 मंदिरों में 22 जनवरी के दिन विशेष पूजा करने का आदेश दिया केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सिद्धारमैया सरकार ने तंज कसते हुए कहा कि इन्हें सद्बुद्धि आ गई हैभाजपा नेता जोशी ने कहा कि सिद्धारमैया सरकार आईएसआईएस की तरह सरकार चली रही है

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कर्नाटक सरकार द्वारा सूबे के 34,000 मंदिरों में 22 जनवरी के दिन विशेष पूजन का आदेश जारी करने पर कहा कि कांग्रेस को अब सद्बुद्धि आ गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जब प्रह्लाद जोशी से उनके कथित बयान के बारे में पूछा गया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आईएसआईएस की तरह सरकार चला रहे हैं, उन्होंने कहा, "मैंने जो भी कहा, मैं उससे इनकार नहीं करता हूं। जिस तरह से यह कांग्रेस सरकार व्यवहार कर रही है, उससे ऐसा कहा जा सकता है।"

इस बीच भाजपा विधायक सीएन अश्वत्तनारायण ने कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य भर के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के फैसले की सराहना की। अश्वत्थनारायण ने कहा, "यह कर्नाटक सरकार द्वारा लिया गया सही निर्णय है। मैं वास्तव में राज्य भर के सभी मंदिरों में पूजा करने के कर्नाटक सरकार के फैसले की सराहना करता हूं।"

अश्वत्थनारायण के अलावा भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को छोड़ दिया है और अब वे उनके पास आ रहे हैं।

सीटी रवि ने कहा, "यह अच्छा है। हम भी उन्हें धन्यवाद देते हैं। उन्होंने अच्छा निर्णय लिया है। कई वर्षों के बाद कांग्रेस को सद्बुद्धि आई है। भगवान राम सबके हैं। कांग्रेस ने भगवान राम को छोड़ दिया था और अब वे उनके पास आ रहे हैं।”

कर्नाटक भाजपा ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये पोस्ट में लिखा, "यह विडंबना है कि कांग्रेस पार्टी जो हमेशा प्रभु श्री राम के खिलाफ रही है, जो उनके अस्तित्व पर सवाल उठाने और यहां तक ​​कि उनका उपहास करने के लिए जानी जाती है, अब राम जप कर रही है। कैसे राम सेना ने रावण और उसके पूरे साम्राज्य का सफाया कर दिया। ठीक उसी तरह आज राम भक्तों ने कांग्रेस को उसी कगार पर धकेल दिया है।"

कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी ने रविवार को कहा कि 22 जनवरी को एक विशेष पूजा आयोजित करने के लिए 34,000 मंदिरों को परिपत्र जारी किया गया है।

मालूम हो कि 22 जनवरी को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिसमें गणमान्य व्यक्ति और सभी क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है।

टॅग्स :Prahlad JoshiKarnatakaकांग्रेसराम मंदिरRam Mandir
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो