लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः नाटक में मोदी पर 'छींटाकशी' करना पड़ा भारी, स्कूल प्रधानाचार्य और अभिभावक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 31, 2020 20:53 IST

karnataka: सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश रक्षयाल की शिकायत पर स्कूल के खिलाफ पुलिस ने 26 जनवरी को राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया यह नाटक वायरल हो गया था।

Open in App

कर्नाटक में एक स्कूल के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद उसकी प्रधानाचार्य और एक छात्र की मां को सीएए तथा एनआरसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खराब छवि पेश करने वाले नाटक के मंचन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने यह कार्रवाई करने से पहले दो महिलाओं, बीदर शहर के जिला मुख्यालय में स्थित शाहीन स्कूल के कुछ कर्मचारियों और छात्रों से बृहस्पतिवार को पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि उन्हें एक अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच चल रही है। चौथी, पांचवीं और छठी कक्षा के छात्रों ने 21 जनवरी को नाटक का मंचन किया था। 

सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश रक्षयाल की शिकायत पर स्कूल के खिलाफ पुलिस ने 26 जनवरी को राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया यह नाटक वायरल हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ संवाद मूल पटकथा का हिस्सा नहीं था लेकिन छठी कक्षा के एक छात्र की मां ने अभ्यास के दौरान इसे कथित तौर पर शामिल किया और अध्यापिका ने इसे मंजूरी दे दी थी। 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल प्रशासन ने संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के संदर्भ में मोदी पर ‘‘छींटाकशी’’ करने वाले नाटक के लिए छात्रों का ‘‘इस्तेमाल’’ किया। रक्षयाल ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने मुस्लिमों में यह ‘‘डर’’ पैदा करने की कोशिश की कि अगर सीएए और एनआरसी लागू किया गया तो उन्हें देश छोड़ना पड़ेगा।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनरेंद्र मोदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण