Video: कर्नाटक में भी कोरोना फाइटर्स पर हमला, क्वॉरेंटाइन करने पहुंची टीम की लाठी-डंडों से पिटाई, 54 लोग गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Published: April 20, 2020 08:19 AM2020-04-20T08:19:09+5:302020-04-20T08:19:09+5:30

देश के कई इलाकों से कोरोना फाइटर्स जैसे मेडिकल टीम और पुलिस पर हमले की खबरें आ रही हैं। कोरोना मरीजों की जांच या क्वॉरेंटाइन किए जाने के लिए गए पुलिस और डॉक्टर पर हमला किया जा रहा है।

Karnataka Ruckus Padarayanapura people attacked BBMP official allegedly COVID19 infected persons quarantine | Video: कर्नाटक में भी कोरोना फाइटर्स पर हमला, क्वॉरेंटाइन करने पहुंची टीम की लाठी-डंडों से पिटाई, 54 लोग गिरफ्तार

तस्वीर स्त्रोत- ANI

HighlightsBBMP के कर्मचारी पादरायनपुर इलाके में कोरोना वायरस कॉन्टेक्ट में आए लोगों को क्वॉरेंटाइन करने पहुंचे थे। हमला का ये वीडियो CCTV में कैद हो गया है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के पादरायनपुर में बृहद बेंगलुरू महानगर पालिका (BBMP) के कर्मचारियों पर स्थानीय लोगों ने हमला किया। BBMP के कर्मचारी कोरोना वायरस के तीन मरीजों के संपर्क में आए लोगों को क्वॉरेंटाइन करने पहुंच थे, तब उनकी टीम पर हमला किया गया है। इस मामले में 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  जेजे नगर पुलिस थाने में इस मामले में 4 एफआईआर दर्ज की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, हमला बीती रात (19 अप्रैल) को हुआ। BBMP के कर्मचारी पादरायनपुर इलाके में कोरोना वायरस  संक्रमित मरीजों के प्राइमरी और सेकेंडरी कॉन्टेक्ट में आए लोगों को क्वॉरेंटाइन करने पहुंचे थे। हालांकि कुछ लोग क्वारंटाइन होने के लिए राजी भी हुए लेकिन बाकी लोगों ने हंगामा कर दिया और कर्मचारियों पर हमला किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जाकर शांत करवाया। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि BBMP के कर्मचारी हमलावरों से विनती कर रहे हैं। वीडियो CCTV में कैद हो गई है। 
 

Web Title: Karnataka Ruckus Padarayanapura people attacked BBMP official allegedly COVID19 infected persons quarantine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे