लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः दोबारा इस्तीफे सौंपने के बाद बागी विधायक मुंबई वापस लौटे, विधानसभा अध्यक्ष रात भर करेंगे जांच

By भाषा | Updated: July 11, 2019 23:51 IST

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष कुमार ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश, पिछले सप्ताह मेरे कार्यालय में जो 13 पत्र आए थे, उनमें से आठ सही प्रारूप में नहीं थे।’’ उन्होंने कहा कि विधायकों ने अब सही प्रारूप में इस्तीफे दिए हैं...मुझे जांच करनी है कि ये स्वैच्छिक और वास्तविक हैं या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों ने अपने इस्तीफे "सही प्रारूप" में दिए हैं और वह इसकी जांच करेंगे कि ये "स्वैच्छिक और वास्तविक" हैं।अध्यक्ष ने कहा कि वह "सिर्फ निर्णय लेंगे जो कुछ लोगों के लिए सुविधाजनक और कुछ के लिए असुविधानजक हो सकता है।

बेंगलुरु, 11 जुलाई: कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने कहा कि गुरुवार को उनके समक्ष पेश हुए विधायकों ने अपने इस्तीफे "सही प्रारूप" में दिए हैं और वह इसकी जांच करेंगे कि ये "स्वैच्छिक और वास्तविक" हैं। कुमार ने बागी विधायकों के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘ विधायक मेरे पास आए थे, उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं, मैंने कहा कि वह दे सकते हैं...उन्होंने इन्हें स्वीकार करने को कहा।’’ अध्यक्ष ने कहा कि "यह वैसे नहीं है, इस्तीफे स्वीकार करने से पहले मुझे यह देखना होगा कि ये वास्तविक और स्वैच्छिक हैं या नहीं।"

अध्यक्ष ने कहा कि वह "सिर्फ निर्णय लेंगे जो कुछ लोगों के लिए सुविधाजनक और कुछ के लिए असुविधानजक हो सकता है।" कर्नाटक के 14 बागी विधायक बेंगलुरू में विधानसभा अध्यक्ष को अपने त्यागत्र सौंपकर बृहस्पतिवार शाम मुंबई के होटल में लौट आए। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। भाजपा नेता ने कहा कि विधायक उपनगरीय पोवई स्थित होटल रेनेशॉ लौट आए हैं और वे वहां दो दिन और रुकेंगे।

कुमार ने कहा, ‘‘ आज की कार्यवाही का वीडियो बनाया गया है और इसे उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पास भेजा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि अदालत ने मुझसे जल्द फैसला करने को कहा है, मैने उन्हें (उच्चतम न्यायालय) लिखा है कि "तत्काल" शब्द जिसका उल्लेख किया गया है, उसे मैं समझ नहीं पा रहा हूं- क्या फैसला करना है, क्योंकि संविधान कुछ और कहता है, इसीलिए मैने उन्हें (विधायकों को) उपस्थित होने का समय दिया। अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने विधायकों से कुछ सवाल पूछे और उन्होंने उनका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानमंडल के नियमानुसार इस्तीफा ‘सही प्रारूप’ में होना चाहिए।

कुमार ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश, पिछले सप्ताह मेरे कार्यालय में जो 13 पत्र आए थे, उनमें से आठ सही प्रारूप में नहीं थे।’’ उन्होंने कहा कि विधायकों ने अब सही प्रारूप में इस्तीफे दिए हैं...मुझे जांच करनी है कि ये स्वैच्छिक और वास्तविक हैं या नहीं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वह न तो मौजूदा राजनीतिकि स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं और न ही इसके परिणाम के लिए जिम्मेदार हैं।

टॅग्स :कर्नाटकजनता दल (सेकुलर)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर