लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची JDS, BJP से प्रोटेम स्पीकर चुनने पर हड़कंप

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 18, 2018 20:31 IST

राज्यपाल वजुभाई वाला के भारतीय जनता पार्टी के विधायक केजी बोपैया के प्रोटेम स्पीकर चुनने के फैसले के खिलाफ जनता दल सेक्यूलर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

Open in App

बेंगलुरु, 18 मईः राज्यपाल वजुभाई वाला के भारतीय जनता पार्टी के विधायक केजी बोपैया के प्रोटेम स्पीकर चुनने के फैसले के खिलाफ जनता दल सेक्यूलर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। जेडीएस ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है। इसमें कांग्रेस भी उसके साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

 

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद आनन-फनन में राज्यपाल वजुभाई वाला ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बोपैया को प्रोटेम स्पीकर चुना था। शनिवार (19 मई) को कर्नाटक विधानसभा में बीएस येदियुरप्पा बहुमत साबित करेंगे। इस दौरान बीजेपी के बोपैया सदन की अध्यक्षत व संचालन करेंगे।

बापैया बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वह फिलहाल विराजपेट से बीजेपी के विधायक हैं। इससे पहले 2008 में भी वह प्रोटेम स्पीकर रह चुके हैं। उस वक्त भी प्रदेश में त्रिशंकु जनादेश आए थे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 15 मई को रिजल्ट आने पर 222 विधानसभा सीट वाले कर्नाटक में बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस व उसके सहयोगी दल बीएसपी को 38 सीटें मिली थीं। बहुमत के लिए जरूरी 112 सीटें हैं। (जरूर पढ़ेंः इनसाइड स्टोरी, येदियुरप्पा के बहुमत परीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी और कांग्रेस ने रखीं ये दलीलें)

कांग्रेस ने पहले ही जेडीएस को समर्थन दे दिया है। लेकिन सबसे ज्यादा सीटें पाने वाली पार्टी बीजेपी को पहले सरकार बनाने का मौका दिया गया है। बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारतPrajwal Revanna: 2021 में रेप, 4 साल बाद फैसला?, 10 लाख जुर्माना, आजीवन कारावास, 113 गवाह और 1632 पृष्ठ आरोप-पत्र, जानें टाइमलाइन

भारतकर्नाटक अश्लील वीडियो और बलात्कार मामले में पूर्व जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, अदालत में रोने लगे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर