लाइव न्यूज़ :

Karnataka Polls 2023: भाजपा आज 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है, पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार का क्या होगा, जानें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2023 11:21 IST

Karnataka Polls 2023: भाजपा उम्मीदवारों ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुरुगेश निरानी, डॉ के. सुधाकर, एस. टी सोमशेखर और वी सुनील कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से कल से शुरू हो गई है।भाजपा ने अब तक 212 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।

Karnataka Polls 2023: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार अपनी मौजूदा सीट हुबली-धारवाड़ (मध्य) के लिए टिकट पाने की उम्मीद कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में मंत्री मुरुगेश निरानी, डॉ के. सुधाकर, एस. टी सोमशेखर और वी सुनील कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से कल से शुरू हो गई है। पार्टी ने अभी तक 12 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी नहीं किए हैं।

इन 12 निर्वाचन क्षेत्रों में हुबली-धारवाड़ (मध्य) है, जो वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार के पास है। बीजेपी की तीसरी लिस्ट शुक्रवार को जारी होने की संभावना है। छह बार के विधायक शेट्टार की उम्मीदवारी को लेकर सस्पेंस बना है। भाजपा ने अब तक 212 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।

तीसरी सूची भगवा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होगी, जो पहले से ही दलबदल का सामना कर रही है। जिन नेताओं को टिकट नहीं दिया गया, उनमें एमपी कुमारस्वामी, सीएम निंबनवार, मदल विरुपाक्षप्पा, सुकुमार शेट्टी, एन. लिंगन्ना, एसए रवींद्रनाथ और नेहरू ओलेकर शामिल हैं। इससे पहले बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि शेट्टार को टिकट मिलना लगभग तय है।

राजपत्र अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुरुगेश निरानी बागलकोट के बिलगी से, सुधाकर चिक्काबल्लापुर से, सुनील कुमार उडुपी के करकला से और सोमशेखर बेंगलुरु के यशवंतपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह दावणगेरे उत्तर से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा रहे एस एस मल्लिकार्जुन ने भी पर्चा दाखिल किया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 27, कांग्रेस के 26, जनता दल (सेक्युलर) के 12, आम आदमी पार्टी (आप) के 10 जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा गैर मान्यता प्राप्त दलों के 100 और 45 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के दिन कुल 221 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। निर्वाचन आयोग (ईसी) के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है।

 

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPजेपी नड्डानरेंद्र मोदीबीएस येदियुरप्पाBS Yeddyurappa
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम