लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार के मंत्री ‘50 से 60 विधायकों’ के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं, पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने कहा-ईमानदारी और वफादारी नहीं बची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 11, 2023 10:09 IST

Karnataka Politics News: जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने दावा किया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक ‘प्रभावशाली मंत्री’ केंद्र द्वारा उनके खिलाफ दर्ज ‘मामलों’ से बचना चाहते हैं, जिसके कारण वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजल्द कर्नाटक सरकार गिर सकती है! कुछ भी हो सकता है।एचडी कुमारस्वामी ने हासन में कहा कि किसी में भी ईमानदारी और वफादारी नहीं बची है।वर्तमान में भाजपा के नेताओं के साथ ‘‘बातचीत’’ कर रहे हैं।

Karnataka Politics News:  जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार कभी भी गिर सकती है। एक (कांग्रेस) मंत्री 50-60 कांग्रेस विधायकों के समर्थन के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जल्द कर्नाटक सरकार गिर सकती है! कुछ भी हो सकता है।

जद (एस) नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने हासन में कहा कि किसी में भी ईमानदारी और वफादारी नहीं बची है। पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने दावा किया कि मंत्री ‘50 से 60 विधायकों’ के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं और वह वर्तमान में भाजपा के नेताओं के साथ ‘‘बातचीत’’ कर रहे हैं।

जद (एस) नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह सरकार कब गिर जाएगी। एक प्रभावशाली मंत्री अपने खिलाफ दर्ज मामलों से बचने के लिये बेताब हैं।’’ कुमारस्वामी ने कहा कि केंद्र ने उनके खिलाफ ऐसे मामले दर्ज किए हैं, जिनसे ‘‘बच’’ निकलने की कोई संभावना नहीं है।

जब कुमारस्वामी से नेता का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि छोटे नेताओं से ऐसे ‘‘निर्भीक’’ कदम की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि केवल ‘‘प्रभावशाली लोग’’ ही ऐसा कर सकते हैं। जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में किसी भी समय ‘‘महाराष्ट्र जैसा कुछ’’ हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए, कुछ भी हो सकता है।’’ 

 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे