कर्नाटक में मंगलवार (17 सितंबर) को एक हादसा हो गया, जहां रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) दुर्घटना का शिकार हो गया। यहा हादसा चित्रदुर्ग परीक्षण रेंज से 17 किमी दूर हुआ है। हादसे होने के बाद डीआरडीओ के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, डीआरडीओ का तपस-04 यानि मानव रहित विमान अपनी ट्रायल के लिए उड़ाया गया था। इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो गया। हादसा होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीआरडीओ के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं कि किस कारण विमान हादसे का शिकार हुआ है।