लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल ने दलित परिवार को क्रिसमस मनाने से रोका तो महिलाओं ने कह दी यह बात, देखे वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: January 1, 2022 10:43 IST

दलित परिवार का कहना है कि वे हिंदू हैं, लेकिन क्रिसमस मनाना उन्हें अच्छा लगता है इसलिए वे इसे मना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में एक दलित परिवार को क्रिसमस मनाने पर रोकने का मामला सामने आया है। बजरंग दल के लोगों का आरोप है कि परिवार महिने भर से घर में ईसाई प्रार्थना चला रहा था।उन्हें इसकी शिकायत मिलने के बाद ही वे इसे रोकने के लिए दलित के घर गए थे।

कर्नाटक: कर्नाटक के तुमकुरु में कथित तौर पर दलित महिलाओं को क्रिसमस मनाने के लिए बजरंग दल के लोगों के रोकने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे कुछ महिलाएं बजरंग दल के लोगों से क्रिसमस नहीं मनाने देने पर उनसे बहस कर रही है। इस वीडियो में बजरंग दल के सदस्य और महिलाओं के बीच खूब कहा सुनी हुई। वे लोग महिला से उसके क्रिसमस मनाने को लोकर सवाल करते रहे और वे महिलाएं भी उसका जवाब देती रही। अंत में इस बवाल को शांत करने के लिए पुलिस को बुलाई गई जिसके बाद पुलिस ने मामले को दर्ज किया। इस पर पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज हुई है।

क्या है पूरा मामला

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, यह घटना 28 दिसंबर की शाम को तुमकुरु के कुनिगल तालुका के बिलिदेवालय गांव में घटी है। यह घटना तब घटी जब यहां के कुछ दलित महिलाओं के घर बजरंग दल के लोगों ने आकर उन्हें क्रिसमस मनाने से रोका था। वीडियो में यह देखा गया है कि महिलाओं और बजरंग दल के लोगों के बीच क्रिसमस मनाने को लेकर बहस चल रही है। बजरंग दल के लोग महिलाओं से उनके क्रिसमस मनाने को लेकर सवाल किया। इसके अलावा उन लोगों ने महिलाओं से यह भी कहा कि वे सिंदूर पहने हुए हैं फिर भी क्रिसमस मना रही है। महिलाओं से उनका यह भी सवाल था कि वे ईसाई धर्म में क्यों परिवर्तित हुई हैं। इन सब सवालों का जवाब देते हुए महिलाओं ने कहा कि वे हिंदू ही है, उन्हें क्रिसमस मनाना अच्छा लगता है इसलिए वे इसे मनाते हैं। उनलोगों ने यह भी कहा कि वे सिंदूर क्यों लगाई हैं इस सवाल को पूछने वाले वे कौन होते हैं। महिलाओं ने धर्म परिवतर्न के बात से भी इंकार किया और कहा कि वे लोग हिंदू हैं। महिला के इस तरीके से जवाब देने पर ही यह वीडियो वायरल हो गया है।

परिवार महिने से चला रहा है घर में ईसाई प्रार्थना, बजरंग दल के लोगों ने लगाया आरोप

इस पर बोलते हुए बजरंग दल के लोगों ने परिवार पर करीब महिने भर से घर में ईसाई प्रार्थना चलाने का आरोप लगाया है। द न्यूज मिनट से बातचीत बजरंग दल के लोगों ने कहा कि उन्हें एक ग्राम पंचायत सदस्य से यह खबर मिली थी कि यह परिवार अपने घर में ईसाई प्रार्थना चला रहे हैं, इसलिए वे इसे रोकने के लिए यहां आए थे। बता दें कि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से बात के बाद  मामला शांत हो गया है और इसकी शिकायत भी दर्ज कर ली गई है।  

टॅग्स :कर्नाटकबजरंग दलक्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी