कर्नाटक नया मुख्यमंत्री: भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम को

By भाषा | Published: July 27, 2021 04:17 PM2021-07-27T16:17:40+5:302021-07-27T16:17:40+5:30

Karnataka New Chief Minister: BJP Legislature Party meeting today evening | कर्नाटक नया मुख्यमंत्री: भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम को

कर्नाटक नया मुख्यमंत्री: भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम को

बेंगलुरु, 27 जुलाई भरतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के वास्ते भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने पार्टी की राज्य इकाई को मंगलवार शाम को यहां विधायक दल की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।

येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में गृह मंत्री रहे बसवराज एस बोम्मई ने यहां संवाददताओं से कहा,‘‘ एक निजी होटल में शाम सात बजे पार्टी विधायक दल की बैठक है।’’ मंत्रिमंडल को भंग कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी जहां अंतिम निर्णय (नए मुख्यमंत्री के संबंध में) लिया जाएगा।

पार्टी के एक शीर्ष पदाधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के पर्यवेक्षक - केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, जी कृष्ण रेड्डी और भाजपा के महासचिव तथा कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह के विधायक दल की बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के दिन सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka New Chief Minister: BJP Legislature Party meeting today evening

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे