लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मुस्लिम व्यक्ति मंदिर बनाकर भगवान कोरगज्जा की पूजा करता है

By भाषा | Updated: April 4, 2021 16:28 IST

Open in App

मंगलुरु (कर्नाटक), चार अप्रैल सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ के मुल्की के निकट कवाथारू गांव में एक मुस्लिम व्यक्ति कोरागज्जा मंदिर में कई वर्षों से पूजा-अर्चना करता आ रहा है। उसने यह मंदिर अपने घर के निकट ही स्थापित किया है।

मूल रूप से केरल के पलक्कड़ जिले के चिट्टालानचेरी के 65 वर्षीय पी कासिम तीन दशक पहले मुल्की आ गए थे।

कासिम ने बताया कि जब वह जीवन में दिक्कतों का सामना कर रहे थे तो उन्होंने एक पुजारी से संपर्क किया था और उन्हीं की सलाह पर उन्होंने कोरगज्जा मंदिर स्थापित किया। तुलुनाडु क्षेत्र में शिव का एक रूप माने जाने वाले कोरगज्जा भगवान की पूजा होती है।

पुजारी ने बताया कि उनसे पहले संबंधित मकान में रह रहे लोग कोरगज्जा की पूजा करते थे। इनके बारे में लोगों का विश्वास है कि यह भगवान उनकी परेशानियों को दूर करते हुए उनकी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। इसके बाद उन्होंने घर के निकट एक स्थान देखकर मंदिर बना लिया।

उन्होंने बताया कि गांव में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले करीब 50 लोग यहां प्रार्थना करने के लिए आते हैं। कासिम यहां पूजा-अर्चना करते हैं और खास पूजा या अवसर पर चंदन की लेई प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में बांटते हैं।

कासिम ने बताया कि जैसे ही उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू की, उन्होंने मांसाहारी भोजन का त्याग कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरगज्जा के ‘दर्शन’ होने के बाद उन्होंने मस्जिद जाना बंद कर दिया। हालांकि, उनके बच्चे मस्जिद जाते हैं लेकिन उनका कोरगज्जा में भी बड़ा विश्वास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए