लाइव न्यूज़ :

Karnataka MLC polls: सात सीट पर चुनाव, बीजेपी 4, कांग्रेस 2 और जदएस के एक प्रत्याशी ‘निर्विरोध’ चुने जाएंगे!, घोषणा 27 मई को

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2022 17:05 IST

Karnataka MLC polls: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और पार्टी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सवादी, पार्टी सचिवों - हेमलता नायक और एस केशवप्रसाद, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सी नारायणस्वामी को मैदान में उतारा है, जिसके लिए विधायक मतदान करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने बीएमटीसी के पूर्व चेयरमैन एम नागराजू यादव और के अब्दुल जब्बार को टिकट दिया है। जदएस ने पूर्व विधान पार्षद टी ए सरवन को उम्मीदवार बनाया है।पर्चा वापस लेने की अंतिम तिथि 27 मई है।

Karnataka MLC polls: कर्नाटक में विधान परिषद की सात सीटों के लिए तीन जून को होने वाला द्विवार्षिक चुनाव ‘निर्विरोध’ होना तय लग रहा है, क्योंकि दाखिल किए गए सभी सात नामांकन सही हैं।

प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और पार्टी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सवादी, पार्टी सचिवों - हेमलता नायक और एस केशवप्रसाद, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सी नारायणस्वामी को मैदान में उतारा है, जिसके लिए विधायक मतदान करेंगे। कांग्रेस ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जिनमें बीएमटीसी के पूर्व चेयरमैन एम नागराजू यादव और के अब्दुल जब्बार शामिल हैं।

जब्बार पार्टी के अल्पसंख्यक मामलों के अध्यक्ष हैं और वह पहले भी विधान पार्षद रह चुके हैं । इस चुनाव के लिये जदएस ने पूर्व विधान पार्षद टी ए सरवन को उम्मीदवार बनाया है। विधान परिषद चुनाव के लिये निर्वाचन अधिकारी और कर्नाटक विधानसभा के सचिव एम के विशालाक्षी ने एक बयान में कहा, ‘‘सभी सात नामांकन सही हैं और उन्हें स्वीकार कर लिया गया है।’’

राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दलों ने केवल उन्हीं सीटों के लिये अपने उम्मीदवार उतारे हैं जहां से वह जीत सकते हैं, इसलिये निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। इस चुनाव के लिये कोई मुकाबला नहीं होने के कारण उम्मीदवारों के ‘‘निर्विरोध निर्वाचन’’ की औपचारिक घोषणा 27 मई को होने की उम्मीद है। पर्चा वापस लेने की अंतिम तिथि 27 मई है।

इन सीटों के मौजूदा पार्षदों का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिये यहां चुनाव कराना जरूरी हुआ है। जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है उनमें भाजपा के लक्ष्मण सवादी और लहर सिंह सिरोया, कांग्रेस के रामप्पा तिम्मापुर, अल्लुम वीरभद्रप्पा तथा वीणा अचैया एस और जनता दल (एस) के एच एम रमेश गौड़ा और नारायणस्वामी के वी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मतदान होने की स्थिति में प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिये न्यूतम 29 मतों की जरूरत होती। 

टॅग्स :कर्नाटकBJPकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)Basavaraj S Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर