लाइव न्यूज़ :

Karnataka MLC Election Results 2021: कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों पर चुनाव, भाजपा ने 12 सीट पर किया कब्जा, जानें कांग्रेस और जदएस का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 14, 2021 17:12 IST

Karnataka MLC Election Results 2021: विधान परिषद चुनाव 10 दिसंबर को कराए गए थे। राज्य के 25 विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का कार्यकाल पांच जनवरी, 2022 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्दे99 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।सत्तारूढ़ भाजपा बहुमत पाने को प्रयासरत है।25 विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का कार्यकाल पांच जनवरी, 2022 को समाप्त हो रहा है।

Karnataka MLC Election Results 2021: कर्नाटक में 20 स्थानीय निकायों से विधान परिषद की 25 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में डाले गए मतों की गणना हो रही है। 75 सदस्यीय विधान परिषद की 25 सीटों पर हुए कर्नाटक एमएलसी चुनावों में बीजेपी ने 12 सीटें जीती हैं और बहुमत के साथ आगे चल रही है।

कांग्रेस ने 11 सीट पर कब्जा किया है। एचडी देवेगौड़ा की जेडीएस को चुनाव में सिर्फ 1 सीट पर जीत दर्ज की है। 75 सदस्यीय विधान परिषद में अब भाजपा के 38 सदस्य हैं। चुनाव 10 दिसंबर को हुए थे, सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी को 13 सीटें जीतने की जरूरत है। पिछले चुनाव में पार्टी ने सात सीटों पर जीत हासिल की थी।

वर्तमान में जद (एस) एमएलसी बसवराज होराट्टी परिषद के अध्यक्ष हैं। चुनाव परिणाम का सीधा असर 75 सदस्यीय उच्च सदन (विधान परिषद) में पार्टियों के समीकरण पर पड़ेगा। कांग्रेस के 14, भारतीय जनता पार्टी के सात और जनता दल (सेक्यूलर) के चार विधान पार्षद (एमएलसी) शामिल हैं।

चुनाव के 90 उम्मीदवारों में से 20-20 उम्मीदवार भाजपा तथा कांग्रेस के हैं, छह जद(एस), 33 निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के हैं। उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला प्रत्याशी है, जो चिकमंगलूर से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने अधिकतम सीटें जीतने का विश्वास व्यक्त किया है, उसे बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम 13 सीटें जीतने की जरूरत है।

हाल के विधानसभा उपचुनावों के दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के गृह जिले हावेरी में हंगल सीट हारने के बाद इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला भी होगा। वाराणसी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बोम्मई ने भाजपा के पक्ष में ‘‘अच्छे नतीजे’’ मिलने का विश्वास व्यक्त किया।

टॅग्स :कर्नाटकजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसBJPएचडी देवगौड़ाBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह