लाइव न्यूज़ :

'पीएम मोदी ने कहा है कि यह व्यक्तिगत फैसला है', मास्क न पहनने पर कर्नाटक के मंत्री ने बताया अजीबो-गरीब कारण

By विशाल कुमार | Updated: January 19, 2022 09:53 IST

कर्नाटक की भाजपा सरकार में मंत्री उमेश कट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि मास्क पहनने के संबंध में कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना या न पहनना एक व्यक्तिगत निर्णय है। मुझे लगता है कि मुझे इसे पहनना नहीं है इसलिए मैंने नहीं पहनना है। कोई दिक्कत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकट्टी एक भाजपा नेता और कर्नाटक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले और वन मंत्री हैं।देशभर में मास्क नहीं पहनने पर लोगों के ऊपर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

बेंगलुरु:कर्नाटक की भाजपा सरकार में मंत्री उमेश कट्टी ने फेस मास्क न पहनने के सवालों पर अपना बचाव करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मास्क पहनना या नहीं पहनना यह व्यक्तिगत फैसला है और मुझे नहीं लगता है कि मुझे पहनना चाहिए।

उमेश कट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि मास्क पहनने के संबंध में कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना या न पहनना एक व्यक्तिगत निर्णय है। मुझे लगता है कि मुझे इसे पहनना नहीं है इसलिए मैंने नहीं पहनना है। कोई दिक्कत नहीं है। उमेश कट्टी एक भाजपा नेता और कर्नाटक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले और वन मंत्री हैं।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में कोविड-19 की तीसरी लहर से बचने के लिए राज्य बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। इसके साथ ही मास्क नहीं पहनने पर लोगों के ऊपर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

वहीं, राज्य में लॉकडाउन की संभावना से इनकार करते हुए कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने सोमवार को कहा था कि कोविड-19 के विशेषज्ञों को आशंका है कि 25 जनवरी को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण अपने चरम पर पहुंच सकता है और उसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आ सकती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटकBJPकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया