लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक के खिलाफ मांड्या में लगे 'गो बैक अशोक' के पोस्टर, जानें पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: January 27, 2023 11:43 IST

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी अधिसूचना में कहा गया- "मंत्री आर अशोक को उनके स्थान पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।" वोक्कालिगा बहुल मांड्या जिला पुराने मैसूरु क्षेत्र का एक प्रमुख घटक है और अशोक समुदाय से आने वाले एक प्रमुख भाजपा नेता माने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालैया की जगह अशोक को लेकर मांड्या में पार्टी के भीतर असंतोष पनप रहा है।मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को राजस्व मंत्री आर अशोक को मांड्या जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया।अशोक ने आबकारी मंत्री के गोपालैया का स्थान लिया है।

 कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा राजस्व मंत्री आर अशोक को मांड्या जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने के एक दिन बाद  'अशोक वापस जाओ' पोस्टरों के साथ बहिष्कार का सामना करना पड़ा। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए जिले का दौरा करने के दौरान बेंगलुरु की सड़कों पर 'गो बैक अशोक' के कई पोस्टर लगाए गए थे।

हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि पोस्टर किसने लगवाए थे। बताया जा रहा है कि गोपालैया की जगह अशोक को लेकर मांड्या में पार्टी के भीतर असंतोष पनप रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को राजस्व मंत्री आर अशोक को मांड्या जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया।अशोक ने आबकारी मंत्री के गोपालैया का स्थान लिया, जिन्हें 24 जनवरी, 2022 को हासन के साथ जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया था।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी अधिसूचना में कहा गया- "मंत्री आर अशोक को उनके स्थान पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।" वोक्कालिगा बहुल मांड्या जिला पुराने मैसूरु क्षेत्र का एक प्रमुख घटक है और अशोक समुदाय से आने वाले एक प्रमुख भाजपा नेता माने जाते हैं। मांड्या जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में से छह पर जद (एस) का कब्जा है जबकि एक भाजपा के खाते में हैं।

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी