लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांट्रेक्टर की सुसाइड के मामले में मंत्री ईश्वरप्पा ने दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2022 21:58 IST

कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री केएस ईश्वरप्पा की कुर्सी आखिरकार चली गई और न चाहते हुए भी उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ हुई लंबी बैठक के बाद मंत्री ईश्वरप्पा इस्तीफे के लिए राजी हुएईश्वरप्पा भ्रष्टाचार और कांट्रेक्टर के सुसाइड मामले में गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं ईश्वरप्पा ने कहा कि मैं पार्टी के लिए कोई परेशानी नहीं पैदा करना, इसलिए इस्तीपा दे रहा हूं

बेंगलुरु:कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री केएस ईश्वरप्पा की कुर्सी आखिरकार चली गई और उन्हें न चाहते हुए मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। बेंगलुरु में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ हुई लंबी बैठक के बाद मंत्री ईश्वरप्पा इस्तीफे के लिए राजी हुए। 

इस मामले में जानकारी देते हुए न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि भ्रष्टाचार और कांट्रेक्टर के सुसाइड मामले में गंभीर आरोपों का सामना करने वाले मंत्री ईश्वरप्पा को  अंततः पद छोड़ना पड़ा है। 

बताया जा रहा है कि ईश्वरप्पा और मुख्यमंत्री बोम्मई के बीत हुई बैठक में मंत्री बैराती बसवराज, एमटीबी नागराज, अरागा ज्ञानेंद्र और विधायक रमेश झारकीहोली भी मौजूद थे। यह बैठक मुख्यमंत्री के आवास पर हुई और उसके बाद ईश्वरप्पा ने बोम्मई कैबिनेट से त्यागपत्र देने का फैसला किया।

इस घटनाक्रम से पहले ईश्वरप्पा जब आज शाम शिवमोगा से बेंगलुरु के लिए रवाना हो रहे थे तो उन्होंने कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि वह मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द ही वापस आ जाएंगे। वहीं शिवमोगा से गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ निकले ईश्वरप्पा के समर्थकों ने उनके इस्तीफे के फैसले का काफी विरोध किया था 

शिवमोगा से बेंगलुरु निकलते समय पत्रकारों के साथ बात करते हुए ईश्वरप्पा ने कहा, "मैं पार्टी के लिए कोई परेशानी नहीं पैदा करना चाहता। इसलिए मैं अपना इस्तीफा सौंपने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा हूं। मुझे भी विश्वास है कि मैं जांच में साफपाफ निकलूंगा।"

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj S Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए