लाइव न्यूज़ :

Karnataka Legislative Council: विपक्ष में नेता होंगे पूर्व मंत्री पुजारी, भाजपा ने इन विधायक को उपनेता और मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2023 19:29 IST

Karnataka Legislative Council: भाजपा ने विधायक अरविंद बेलाड को विधानसभा में विपक्ष के उपनेता के रूप में नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद में विपक्ष के उपनेता और मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया है।डोड्डानगौड़ा जी पाटिल को राज्य विधानसभा में मुख्य सचेतक के रूप में नामित किया गया है।सत्तारूढ़ कांग्रेस और समाज के कुछ वर्गों ने भाजपा की आलोचना भी की थी। 

Karnataka Legislative Council: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी को राज्य विधानपरिषद में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। इसके अलावा भाजपा ने विधायक अरविंद बेलाड को विधानसभा में विपक्ष के उपनेता के रूप में नियुक्त किया है।

भाजपा ने अपने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुनील वल्लयापुरे और एन रविकुमार को क्रमशः विधान परिषद में विपक्ष के उपनेता और मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया है जबकि पार्टी विधायक डोड्डानगौड़ा जी पाटिल को राज्य विधानसभा में मुख्य सचेतक के रूप में नामित किया गया है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इन नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं।’’ राज्य में मई में हुए विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने इन प्रमुख पदों पर नियुक्तियों के बिना - जुलाई में और इस दिसंबर की शुरुआत में दो विधायिका सत्रों में भाग लिया था। इसके कारण सत्तारूढ़ कांग्रेस और समाज के कुछ वर्गों ने भाजपा की आलोचना भी की थी। 

टॅग्स :कर्नाटकBJPसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप