लाइव न्यूज़ :

#KuchhPositiveKarteHain: कलबुर्गी के क्लर्क ने बेटी को खोया, अब उसकी याद में उठाया बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: August 4, 2018 18:57 IST

कर्नाटक के कलबुर्गी में रहने वाले एमपीएचएस सरकारी हाई स्कूल के क्लर्क बसवराव ने देश में एक अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल, कलबुर्गी के मक्तामपुर में रहने वाले बसवराव की बेटी धनेश्वरी गंभीर बीमरी से जूझ रही थी। बीते साल धनेश्वरी की मौत हो गई। 

Open in App

कलबुर्गी, 4 अगस्त।कर्नाटक के कलबुर्गी में रहने वाले एमपीएचएस सरकारी हाई स्कूल के क्लर्क बसवराव ने देश में एक अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल, कलबुर्गी के मक्तामपुर में रहने वाले बसवराव की बेटी धनेश्वरी गंभीर बीमरी से जूझ रही थी। बीते साल धनेश्वरी की मौत हो गई। 

यूं तो बसवराव अपनी बेटी को पढ़ा-लिखा कर बड़ा अफसर बनाना चाहते थे लेकिन छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपनी नन्हीं परी को खो दिया। अपनी बेटी की याद में बसवराव ने स्कूल की छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है। 

उन्होंने न सिर्फ एक दो बल्कि पूरी 45 बच्चियों को स्कूल फीस भरने का फैसला लिया और ये काम अब भी बदस्तूर जारी है। बसवराव को उम्मीद है कि वे भविष्य में भी इस खर्चे को उठाने में सक्षम होंगे।

साल 2017-18 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत हुए सर्वेक्षण में पाया गया था कि अकादमिक वर्ष से पहले ही कर्नाटक में आर्थिक तंगी के चलते कई बच्चे स्कूल जाने में सक्षम नहीं है। लेकिन इस बीच बसवराज किसी फरिश्ते से कम नहीं है।

उन्होंने 45 बच्चियों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाकर न सिर्फ उनके भविष्य को संवारने में अद्वितीय मदद की है बल्कि जीवन को एक नई दिशा देने का भी काम किया है। बसवराज देश में एक उदार और  एक ऐसे नागरिक बनकर उभरें जिनसे लोगों को प्रेरणा मिल सकती है।

टॅग्स :कुछ पॉजिटिव करते हैंप्रेरणादायककर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील