लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: "जगदीश शेट्टर ने कांग्रेस के 'विश्वास को धोखा' दिया है", उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'भाजपा वापसी' पर किया तीखा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 26, 2024 14:55 IST

कर्नाटक की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के 'भाजपा वापसी' को लेकर बेहद तीखा हमला करते हुए उनपर धोखा देने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के 'भाजपा वापसी' पर किया बेहद तीखा हमला डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा नेता शेट्टर ने कांग्रेस के सााथ धोखे की राजनीति की हैमुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि शेट्टर ने आश्वासन दिया था कि वह भाजपा में वापस नहीं जाएंगे

बेंगलुरु: कर्नाटक की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के 'भाजपा वापसी' को लेकर बेहद तीखा हमला करते हुए उनपर धोखा देने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा नेता शेट्टर ने कांग्रेस के सााथ धोखे की राजनीति की है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार दोनों नेताओं ने कहा कि पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी ने जगदीश शेट्टर के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया, जबकि भाजपा ने तो उन्हें चुनावी टिकट देने से इनकार कर दिया था।

कांग्रेस नेताओं द्वारा शेट्टर पर यह जुबानी हमला इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने बीते गुरुवार को सत्ताधारी कांग्रेस से किनारा करते हुए पुरानी पार्टी भाजपा में फिर से शामिल हो गए। जगदीश शेट्टर ने भाजपा में दोबारा जाने के अपने फैसले को सही बताते हुए कहा कि भाजपा के साथ उनके राजनीतिक जीवन का लंबा जुड़ाव रहा है। उनके कई शुभचिंतक चाहते हैं कि वो भाजपा में वापस आ जाएं।"

इस संबंध में डीके शिवकुमार ने कहा, "जगदीश शेट्टर ने मुझे बताया था कि उनसे बीजेपी द्वारा पार्टी में शामिल होने का अनुरोध किया जा रहा था और कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने के लिए भेजा जा रहा था। कल सुबह भी मैंने उनसे बात की थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे और कहीं नहीं जाएंगे। उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने इसके बारे में मैसूरु से बात की थी, लेकिन अब मुझे जानकारी मिली है कि वह भाजपा कैंप में खड़े हैं।''

बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शेट्टर को वरिष्ठ नेता मानते हुए उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया। उन्होंने कहा, "उन्होंने कहा था कि बीजेपी अच्छी नहीं है, उन्होंने बीजेपी के खिलाफ कई बयान दिए थे। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता उनपर भरोसा किया था, लेकिन खुद मीडिया में दिखाया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के भरोसे को धोखा दिया है।"

शेट्टार के इस बयान पर कि वह राष्ट्रीय हित में भाजपा में फिर से शामिल हो गए हैं, शिवकुमार ने पूछा, "क्या उन्हें राष्ट्रीय हित के बारे में पता नहीं था, जब उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था? क्या उन्हें कांग्रेस और राष्ट्रीय हित के बारे में पता नहीं था, जब कांग्रेस ने उन्हें पांच साल के लिए एमएलसी बनाया? जगदीश शेट्टर को बताना होगा कि भाजपा की ओर से उन्हें क्या प्रलोभन दिया गया था। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि कांग्रेस ने उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया।  हम सभी के पास विवेक है, वह भी ऐसा ही विवेक रखते होंगे।"

डीके शिवकुमार के साथ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें जगदीश शेट्टर के घटनाक्रम की जानकारी नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री ने बार-बार कहा कि कांग्रेस ने जगदीश शेट्टर के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया और उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह भाजपा में वापस नहीं जाएंगे।

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "जगदीश शेट्टार यह कहते हुए कांग्रेस में आए कि भाजपा ने उन्हें अपमानित किया और टिकट नहीं दिया। हमने उन्हें टिकट दिया क्योंकि वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह अपने ही निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव हार गए थे फिर हमने उन्हें एमएलसी बनाया। 'कांग्रेस पार्टी की ओर से उनके साथ कोई अन्याय या अपमान नहीं हुआ। हमने उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया था।''

मालूम हो कि भाजपा के छह बार के विधायक रहे, 68 साल ते जगदीश शेट्टर को भाजपा ने पिछले चुनाव में हुबली-धारवाड़ (मध्य) क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने भाजपा से अलग होने का फैसला किया। शेट्टर, जिनका परिवार जनसंघ के दिनों से पार्टी से जुड़ा हुआ है। अपने गढ़ किट्टूर कर्नाटक क्षेत्र से एक प्रभावशाली नेता हैं। वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

शेट्टर ने गुजरा विधानसबा चुनाव भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। हालांकि वो भाजपा के महेश तेंगिनाकाई से हुबली-धारवाड़ (मध्य) सीट 34,289 मतों के अंतर से हार गए थे।

टॅग्स :जगदीश शेट्टारDK Shivakumarसिद्धारमैयाकांग्रेसकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?