लाइव न्यूज़ :

Karnataka IPS officer: 2023 बैच के आईपीएस हर्षवर्धन की दुर्घटना में मौत?, मध्य प्रदेश के रहने वाले अधिकारी पहली तैनाती को लेकर कार्यभार संभालने जा रहे थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2024 10:05 IST

Karnataka IPS officer: हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गया।

Open in App
ठळक मुद्देहोलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे।सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं। आईपीएस अधिकारी ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था।

Karnataka IPS officer: कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती को लेकर कार्यभार संभालने जा रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। उसने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम की है जब हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गया।

पुलिस के अनुसार, वर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था।

कर्नाटक के तुमकुर में सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत

कर्नाटक के तुमकुर में सिरा तालुक में सोमवार तड़के चिकनहल्ली फ्लाईओवर पर एक बस के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस करीब 30 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रही थी, तभी सुबह करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान शेफाली सिंह, उर्वी और प्रियंका के तौर पर हुई है। बस ‘सन राइजर ट्रैवल्स’ की थी, जो गोवा से बेंगलुरु आ रही थी तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी ने आत्महत्या की

पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी ने रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के सेक्टर 128 स्थित बहुमंजिला इमारत से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक युवती कुछ दिन से मानसिक तनाव में थीं।

प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व आईएएस अधिकारी मोहम्मद मुस्ताफा की 24 वर्षीय बेटी रिधा मुस्तफा ने रविवार को अपनी सोसाइटी के एक टॉवर में 29वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से नीचे छलांग लगा दिया। मोहम्मद मुस्तफा 1995 बैच के आईएएस अधिकारी थे और इसी साल जून में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

टॅग्स :IPSKarnatakaMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?