लाइव न्यूज़ :

भाजपा शासित मध्य प्रदेश और पुदुचेरी पहुंचा हिजाब विवाद, मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री बोले- हिजाब स्कूलों में प्रतिबंधित होना चाहिए

By विशाल कुमार | Updated: February 9, 2022 09:18 IST

हिजाब पर प्रतिबंध का समर्थन करते हुए मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि सरकार अनुशासन को प्राथमिकता देगी। हिजाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नहीं है, इसलिए इसे पहनना स्कूलों में प्रतिबंधित होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हम स्कूलों में ड्रेस कोड को सख्ती से लागू करने पर काम कर रहे हैं।पुदुचेरी शिक्षा निदेशालय ने एक छात्रा को हिजाब पहने जाने से रोकने पर एक स्कूल से रिपोर्ट मांगी है।

भोपाल:कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं द्वारा हिजाब पहने जाने को लेकर हुआ विवाद अब भाजपा शासित मध्य प्रदेश और पुदुचेरी में भी पहुंच गया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हिजाब पर प्रतिबंध का समर्थन करते हुए मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि सरकार अनुशासन को प्राथमिकता देगी। हिजाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नहीं है, इसलिए इसे पहनना स्कूलों में प्रतिबंधित होना चाहिए। परंपराओं का पालन लोगों को अपने घरों में करना चाहिए न कि स्कूलों में। हम स्कूलों में ड्रेस कोड को सख्ती से लागू करने पर काम कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य के स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, मंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मामले की जांच के बाद फैसला किया जाएगा।

हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने कहा कि मंत्री को हमें यह बताने की जरूरत है कि उनकी प्राथमिकता क्या है। कोविड के बीच स्कूलों के उचित कामकाज और सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरकर पर काम करना या सांप्रदायिक विभाजन के एजेंडे को आगे बढ़ाकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार दिया है, लेकिन भाजपा सरकार स्कूल जाने वाले बच्चों को भी उनकी धार्मिक प्रथाओं से वंचित करने की कोशिश कर रही है। सिखों द्वारा पगड़ी पहनना और मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिजाब पहनना दशकों से चला आ रहा है। लेकिन यह सरकार इन सदियों पुरानी परंपराओं को समाप्त करना चाहती है, जो वर्तमान में सत्ता में बैठे लोगों के मानसिक दिवालियापन के बारे में बहुत कुछ कहती है।

मध्य प्रदेश में करीब सवा लाख सरकारी स्कूल हैं, जहां स्कूल यूनिफॉर्म का प्रावधान है। राज्य सरकार कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के ड्रेस के लिए धन देती है।

इस बीच, पुदुचेरी में शिक्षा निदेशालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें छात्रों के समूहों और अन्य संगठनों से एक शिक्षक के बारे में शिकायतें मिली हैं, जिन्होंने एक छात्रा द्वारा सिर पर पहने जाने वाले स्कार्फ पर कथित तौर पर आपत्ति जताई थी। हम जानना चाहते हैं कि वास्तव में क्या हुआ है और आगे की कार्रवाई स्कूल से रिपोर्ट मिलने के बाद तय की जाएगी।

लेफ्ट समर्थित स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के स्थानीय प्रमुख ने कहा कि लड़की पिछले तीन साल से हिजाब पहनकर कक्षाओं में भाग ले रही थी और सवाल किया कि अब आपत्ति क्यों जताई गई।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी शिकायतें मिली हैं कि वीरमपट्टिनम, एम्बलम और तिरुकनूर के कुछ स्कूल भाजपा के वैचारिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों की तरह ही अभ्यास को बढ़ावा दे रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशपुडुचेरीकर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत