लाइव न्यूज़ :

Karnataka Hijab Ban Row: क्या 'घूंघट' भी PFI की साजिश है? हिजाब विवाद में बोले जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम

By रुस्तम राणा | Updated: September 20, 2022 18:08 IST

जेडीए के प्रदेश अध्यक्ष (कर्नाटक) सीएम इब्राहिम ने कहा, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी 'पल्लू' पहनती थीं, यहां तक कि भारत के राष्ट्रपति भी पल्लू पहनते हैं, यह भारत की संस्कृति है। क्या वह 'घूंघट' पीएफआई (PFI) की साजिश है? हिजाब हो या पल्लू, एक ही है।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष ने पल्लू और हिजाब को भारत की संस्कृति और इतिहास बताया हैकहा- पूर्व पीएम इंदिरा गांधी 'पल्लू' पहनती थीं, यहां तक कि भारत की राष्ट्रपति भी पल्लू पहनती हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि यह मामला अब देश की शीर्ष अदालत में है। इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद हाईकोर्ट के इस फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई है। मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ कर्नाटक सरकार द्वारा साजिश करने का आरोप लगाया गया है। 

वहीं हिजाब प्रतिबंध को लेकर जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने हिजाब को पल्लू के समान बताया है। मंगलवार को इस मुद्दे पर मीडिया के सामने बोलते हुए उन्होंने कहा, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी 'पल्लू' पहनती थीं, यहां तक कि भारत की राष्ट्रपति भी पल्लू पहनती हैं, यह भारत की संस्कृति है। क्या वह 'घूंघट' पीएफआई (PFI) की साजिश है? हिजाब हो या पल्लू, एक ही है।

कर्नाटक सरकार द्वारा कोर्ट में दी गई दलील में कहा गया है कि हिजाब विवाद में पीएफआई की भूमिका है। कर्नाटक सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पीएफआई ने बच्चों को विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए उकसाया गया। उन्होंने सार्वजनिक व्यवस्था को भंग कर दिया।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अपनी दलील में यह कहा कि अचानक, कुछ छात्राओं ने, जिन्होंने कभी हिजाब नहीं पहना था, उन्हें पहनना शुरू कर दिया, और कुछ लोग भगवा स्टालों के साथ आए। यह सारा विवाद पीएफआई की वजह से है। सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने यह भी कहा है कि हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं है।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादसुप्रीम कोर्टKarnataka High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप