लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: 'मुख्यमंत्री पद को लेकर हाईकमान भेजेगी अपना फैसला', दिल्ली पहुंचते ही बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2023 17:59 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारे पर्यवेक्षक बेंगलुरु गए हैं, वहां पहुंचने के बाद सीएलपी की बैठक होगी। सीएलपी बैठक के बाद, वे आलाकमान के साथ अपनी राय साझा करेंगे और फिर वे (आलाकमान) यहां से अपना फैसला भेजेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री पर पर्यवेक्षक अपनी राय देंगेकांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि इसके बाद पार्टी हाईकमान यहां से अपना फैसला भेजेगीकांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के दो प्रमुख दावेदार हैं

नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि पार्टी द्वारा बेंगलुरु भेजे गए पर्यवेक्षक आज शाम कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के बाद कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री पर अपनी राय देंगे। विशेष रूप से, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के दो प्रमुख दावेदार हैं।

दिल्ली पहुंचते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमारे पर्यवेक्षक बेंगलुरु गए हैं, वहां पहुंचने के बाद सीएलपी की बैठक होगी। सीएलपी बैठक के बाद, वे आलाकमान के साथ अपनी राय साझा करेंगे और फिर वे (आलाकमान) यहां से अपना फैसला भेजेंगे।

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के चुनाव की निगरानी के लिए कांग्रेस ने सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। खड़गे ने रविवार को अलग से रिपोर्टर से बात करते हुए कहा, कर्नाटक के लोगों ने बीजेपी को खारिज कर दिया है और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस लाया है। लोगों ने हमें रिकॉर्ड संख्या में वोट दिए हैं। हम उन सभी 5 वादों को लागू करेंगे जो हमने जनता से किए थे।

इससे पहले दिन में, जब डीके शिवकुमार से सिद्धारमैया के साथ उनके मतभेदों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इस तरह की किसी भी दरार से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने हमेशा पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सहयोग किया है।

डीके शिवकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कुछ लोग कहते हैं कि सिद्धारमैया के साथ मेरे मतभेद हैं लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। मैंने कई बार पार्टी के लिए कुर्बानी दी है और सिद्धारमैया जी के साथ खड़ा हुआ हूं। मैंने सिद्धारमैया को सहयोग दिया है।

बता दें कि एक दिन पहले शनिवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 135 सीटें जीती हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी को 66 सीटों में जीत हासिल हुई है। तीसरे नंबर की पार्टी जनता दल (सेकुलर) रही है, जिसके खाते में 19 सीटें आई हैं।  

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसकर्नाटकDK Shivakumarसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?