लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कुमारस्वामी की सरकार बनने के बाद पहली बार पूर्ण विधानमंडल सत्र, कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा

By भाषा | Updated: July 2, 2018 11:43 IST

येदियुरप्पा के इस्तीफे और कुमारस्वामी के फ्लोरटेस्ट के बाद तीसरी बार कर्नाटक विधानसभा आयोजित हुई है।

Open in App

बेंगलुरु, 2 जुलाईः कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस - जेडीएस गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली बार राज्य विधानमंडल का पूर्ण सत्र सोमवार को शुरू हो गया। इस सत्र की शुरुआत ऐसे समय में हो रही है जब सरकार में शामिल दोनों पार्टियां गठबंधन से जुड़ी तरह - तरह की चिंता से जूझ रही हैं। बहरहाल, राज्यपाल वजूभाई वाला आज विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

बीते मई में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनावों में खंडित जनादेश आने के बाद तीसरी बार विधानसभा सत्र आयोजित किया जा रहा है। लेकिन इससे पहले दोनों बार बहुमत परीक्षण के लिए सदन का सत्र बुलाया गया था। कांग्रेस - जेडीएस सरकार बनने के बाद पहली बार विधानमंडल (विधानसभा एवं विधान परिषद) का पूर्ण सत्र आयोजित किया जा रहा है। 

19 मई को आयोजित हुए पहले विधानसभा सत्र में बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई वाली तीन दिन पुरानी भाजपा सरकार ने बहुमत परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। जबकि 25 मई को आयोजित हुए सत्र में कुमारस्वामी ने विश्वास मत प्राप्त किया था। 

विधानसभा सत्र ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब पूर्ण बजट पेश करने को लेकर और मंत्री पद नहीं मिलने से कांग्रेस और जेडीएस के कई विधायकों के असंतुष्ट होने सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर दोनों गठबंधन साझेदारों में मतभेद सामने आए हैं।

येदियुरप्पा के बयान से मिले संकेत, कर्नाटक में गठबंधन के विधायक तोड़ सकती है बीजेपी

दूसरी ओर , विपक्षी भाजपा ने इस सरकार को ‘‘ अपवित्र गठबंधन ’’ करार दिया है। भाजपा दोनों गठबंधन साझेदारों के बीच मतभेद के कारण प्रशासन प्रभावित होने , किसानों की कर्ज माफी के जेडीएस के वादे पर अमल में देरी सहित कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

खतरे में कुमारास्वामी की कुर्सी! नाराज सिद्धारमैया से मिलने पहुंचे कांग्रेस के 9 विधायक

गठबंधन सरकार के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने वाली पांच सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है जिसमें किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा भी शामिल है। ऐसे में अब पांच जुलाई को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की ओर से पेश किए जाने वाले बजट पर सभी की नजरें टिकी हैं।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप