लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील को लेकर फैसला लेगी कर्नाटक सरकार

By भाषा | Updated: October 16, 2021 14:48 IST

Open in App

मैसूरू, 16 अक्टूबर कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कहा कि वह राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के मद्देनजर जल्द ही विशेषज्ञों से विचार विमर्श करने के बाद महामारी से संबंधित पाबंदियों में और ढील देने पर फैसला लेगी।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कोविड-19 पर रविवार या सोमवार को विशेषज्ञों के साथ एक बैठक होगी। अगर आने वाले दिनों में मानदंडों में बदलाव आना है तो हम विशेषज्ञों की राय लेने के बाद यह करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने से लेकर सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और सीमावर्ती राज्यों में लोगों की आवाजाही को फिर से खोलने के मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी।

बोम्मई ने कहा कि हर किसी की स्वीकृति लेने के बाद एक उचित फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में कमी आयी है और संक्रमण दर भी एक प्रतिशत से कम है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों ने संक्रमण के मामले कम होने पर भी कोई कोताही न बरतने को लेकर आगाह किया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत रही। श्रमिक कार्ड के दुरुपयोग पर एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा कि केंद्र ने ‘ई-श्रम’ नाम का एक पोर्टल बनाया है। यह इसलिए बनाया गया है ताकि असली लाभार्थियों को फायदा मिल सके।

उन्होंने कहा कि हालांकि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो हम मामले की जांच कराएंगे और दोषियों को सजा दिलाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए