लाइव न्यूज़ :

परिसीमन प्रक्रिया पर राज्य निर्वाचन आयोग से चर्चा करेगी कर्नाटक सरकार: मंत्री

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 मार्च कर्नाटक विधानसभा में सोमवार को राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन प्रक्रिया पर सरकार राज्य निर्वाचन आयोग से बातचीत करेगी।

इससे पहले कुछ सदस्यों ने परिसीमन के दिशा निर्देशों पर आपत्ति जताई थी।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्षी दलों समेत सभी हितधारकों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की जाएगी ताकि परिसीमन के लिए परिवर्तित दिशा निर्देश तैयार किए जा सकें।

इसके साथ ही बोम्मई ने कहा कि चुनाव तय समय पर कराए जाएंगे। तालुका और जिला पंचायतों के लिए चुनाव मई या जून में होना है।

बोम्मई ने कहा कि कई विधायकों ने परिसीमन प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे अवैज्ञानिक बताया है।

उन्होंने कहा, “दिशा निर्देशों में गड़बड़ी पर हम बृहस्पतिवार को विस्तार से चर्चा करेंगे, विपक्ष को भी आमंत्रण दिया जाएगा। जो भी परिवर्तन करना होगा वह किया जाएगा। जिन बिंदुओं पर चिंता प्रकट की गई है, हम उन पर राज्य निर्वाचन आयोग से भी चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए